Homeउत्तर प्रदेशचित्रकूट में दुखद घटना : नेशनल हाइवे में स्कार्पियो का टायर फटने...

चित्रकूट में दुखद घटना : नेशनल हाइवे में स्कार्पियो का टायर फटने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Tragic incident in Chitrakoot: One dead, two critical due to scorpio tire burst on National Highway

Date:

चित्रकूट । झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चित्रकूट जिले के मऊ थाना अंतर्गत खंडेहा गांव से जिला मुख्यालय कर्वी जा रही स्कार्पियो गाड़ी का टायर फटने से एक व्यक्ति की मौके हो गई।

जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।घटना की जानकरी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह स्कार्पियो गाड़ी यूपी-96 बी/2687 जिले के मऊ थाना अंतर्गत खंडेहा गांव से कर्वी की तरफ जा रही थी। इसी बीच रस्ते में रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास गाड़ी का अचानक पहिया जाम हो गई और उसका टायर फट गया।

जिससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का शिकार हुई स्कार्पियो में सवार शीलू सिंह (15) पुत्र लाल सिंह निवासी अर्जुनपुर खंडेहा थाना मऊ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार्तिक सिंह पुत्र ज्ञान सिंह उम्र (02) और ड्राइवर समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रैपुरा नागेन्द्र कुमार नागर ने आनन-फानन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चूरी भिजवा दिया। घटना की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...