Homeउत्तर प्रदेशमाघ मेला: मकर संक्रांति पर केवल स्वस्थ्य व्यक्ति ही स्नान करे :...

माघ मेला: मकर संक्रांति पर केवल स्वस्थ्य व्यक्ति ही स्नान करे : मुख्यमंत्री योगी

Magh Mela: On Makar Sankranti, only healthy people should take bath: Chief Minister Yogi

Date:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण को लेकर प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि प्रयागराज के माघ मेला तथा मकर संक्रांति पर केवल स्वस्थ्य श्रद्धालु ही स्नान करने के लिए पहुंचें।

उन्होंने कहा कि स्नान के लिए केवल स्वस्थ व्यक्ति ही आएं। अधिक आयु वाले लोग, कोमॉर्बिड व्यक्ति तथा बच्चे न आएं। माघ मेले में कल्पवास करने वाले श्रद्धालु स्नान के लिए निर्धारित समय पर ही स्नान सम्पन्न करें। कल्पवासियों के लिए रैपिड टेस्ट की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने यह भी कहा है कि जिन श्रद्धालुओं को बुखार, जुकाम अथवा गला खराब हो या कोविड लक्षणयुक्त हो ऐसे श्रद्धालु तथा व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर जाने से परहेज करें। अपील करते हुए कहा है कि मकर संक्रांति तथा खिचड़ी मेला में कोरोना टीके की दोनों डोज न लेने वाले श्रद्धालु किसी भी सार्वजनिक आयोजन में सम्मिलित न हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन कराते हुए यह पर्व सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। राज्य सरकार के इन प्रयासों में सभी का सहयोग आवश्यक है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related