Homeउत्तर प्रदेशजिम ट्रेनर की पत्थरों, ईंटों और डंडों से कॉलेज स्टूडेंट्स ने पिटाई...

जिम ट्रेनर की पत्थरों, ईंटों और डंडों से कॉलेज स्टूडेंट्स ने पिटाई कर की निर्मम हत्या, वजह जानकार रह जाएंगे हैरान!

Date:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 27 वर्षीय एक जिम ट्रेनर की कॉलेज के कुछ छात्रों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने उन्हें पत्थर, ईंट और डंडों से पीटा। इस पिटाई में जिम ट्रेनर की मौत हो गई है. पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और छह छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।

मृतक 27 वर्षीय जिम ट्रेनर की पहचान विराट मिश्रा के रूप में हुई है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए साहिबाबाद के एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतक विराट मिश्रा लाजपत नगर का रहने वाला है और राज नगर स्थित एक जिम में ट्रेनर का काम करता था. 

घटना वाले दिन मृतक विराट ने मुख्य आरोपी मनीष को अपने घर के पास एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में स्कूटर पर बैठा देखा था. इसके बाद विराट मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि रिहायशी इलाके में ऐसी हरकत न करें। कहासुनी बढ़ी और कहासुनी मारपीट में बदल गई।

विराट से कहासुनी के बाद आरोपी मनीष ने अपने कॉलेज के दोस्तों को फोन किया। मनीष ने संबंधित दोस्तों की मदद से विराट पर ईंट, पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान बगल में रहने वाला विराट का दोस्त बंटी मदद के लिए दौड़ा आया।

लेकिन आरोपितों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इस मारपीट में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बंटी को रविवार को छुट्टी दे दी गई, जबकि विराट मिश्रा की सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बारे में खबर ‘आजतक’ ने दी है।

पुलिस ने मृतक विराट के दोस्त बंटी की तहरीर पर एलआर कॉलेज के छह छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जिन आरोपित छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनके नाम मनीष कुमार सिंह (20), गौरव कसाना (22), विपुल कुमार (22), मनीष यादव (22), आकाश कुमार (22) और पंकज हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related