Homeटेक्नोलॉजीWhatsApp की टक्कर वाला Signal ऐप हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही...

WhatsApp की टक्कर वाला Signal ऐप हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही समस्या, जानिए क्या रही वजह

Date:

नई दिल्ली। Signal ऐप को WhatsApp की टक्कर में पेश किया गया था। भारत में WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद से ही लोग जमकर Signal ऐप डाउनलोड कर रहे हैं। हालांकि अब दुनियाभर से Signal ऐप के डाउन होने की खबरें आ रही हैं। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साइड स्टेट्स ट्रैकर DownDetector ने भी Signal ऐप के डाउन होने की खबर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप Signal ऐप से मैसेज भेजते हैं, तो यह डिलीवर नही होगा।

अस्थायी तौर पर बंद हुआ Signal ऐप 

Signal ऐप के डाउन होने की खबर के बारे में शुक्रवार रात 8.30 बजे मालूम चला है। इसके बाद शुक्रवार रात करीब 12 बजे Signal ऐप के सीईओ Aruna Harder ने कंफर्म किया कि Signal ऐप पर भारी ट्रैफिक हो गया है, जिसकी वजह से Signal ऐप अस्थायी तौर पर डाउन हो गया है। उन्होंने कहा कि हम इस समस्या को दुरुस्त करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा। Harder के मुताबिक हमारी तरफ से नए सर्वर को जोड़ा जा रहे है और हम इस काम में तेजी से दिन-रात लगे हुए हैं। हालांकि काफी तादात में नए यूजर Signal ऐप को साइन-इन कर रहे हैं, जिसके चलते इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि मौजूदा वक्त में कुछ हिस्सों में Signal ऐप के डाउन होने की समस्या को सुधार लिया गया है।

Signal ऐप की है दुनियाभर में धूम 

बता दें कि इन दिनों भारत समेत दुनियाभर में Signal ऐप की धूम है। Signal ऐप की कुल ग्रोथ 30 फीसदी है। इसमें से 16 फीसदी हिस्सेदारी अकेले भारत से है। WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद Signal App को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। भारत में सिग्नल ऐप के डाउनलोड की बात करें तो 1 जनवरी 2021 से 7 जनवरी 2021 तक डाउनलोड में 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Sensor Tower की रिपोर्ट के मुताबिक 6 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक Signal App को पिछले सप्ताह की तुलना में इस हफ्ते दुनिया भर में लगभग 75 लाख बार इंस्टॉल किया गया है, जो कि 4200 प्रतिशत अधिक है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related