Homeमध्य प्रदेशसिवनी में 11 डिग्री आया तापमान: MP में ठंड का कहर, 10...

सिवनी में 11 डिग्री आया तापमान: MP में ठंड का कहर, 10 डिग्री से नीचे वाले 17 जिले

Date:

सिवनी: (MP WEATHER) मध्य प्रदेश में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है।

सिवनी में 11 डिग्री आया तापमान

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भी ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। मंगलवार को सिवनी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, जिले के अन्य शहरों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक सिवनी जिले में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

  • मध्य प्रदेश में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
  • 17 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है।
  • 6.4 डिग्री तापमान के साथ रीवा, उमरिया और पचमढ़ी रहे सबसे ठंडे।
  • अगले दो-तीन दिन तक ठंड बढ़ेगी।

मंगलवार को मध्यप्रदेश के 17 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इनमें पचमढ़ी, रीवा और उमरिया सबसे ठंडे रहे। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक ठंड बढ़ेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5 डिग्री से नीचे तक जा सकता है। 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो सकता है और ठंड में कमी आ सकती है।

प्रदेश के चारों महानगरों की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। छतरपुर जिले के नौगांव में 8.3, रीवा में 6.4, उमरिया में 6.4, मलाजखंड में 9.7, जबलपुर में 7.9, खजुराहो में नौ, सतना में 8.5, ग्वालियर में नौ, दतिया में 8.2, खरगोन में 11.4, भोपाल में 9.9, इंदौर में 12.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो पचमढ़ी में 19, सिवनी 22, बैतूल 22.2, धार 22.4, रायसेन में 22.4, मलाजखंड में 22.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

प्रदेश के चारों महानगरों की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, इंदौर में अधिकतम 23.0 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 23.6 और 9.0 डिग्री सेल्सियस तथा जबलपुर में अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related