सिवनी: बीते शुक्रवारी को श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत गोदरे ने हिंदू सेवा परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्हें संगठन का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।
यह बैठक शाम 7:00 बजे से शुरू हुई, जिसमें हिंदू सेवा परिषद के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सुजीत गोदरे का संगठन में स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश सह सचिव धनराज माना ठाकुर जी ने कहा कि “सुजीत गोदरे जी का संगठन में आना न सिर्फ संगठन को मज़बूती देगा, बल्कि समाज सेवा की दिशा में भी यह एक अहम कदम होगा।”
इस अवसर पर संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे:
- जिला अध्यक्ष शुभम मेहरा
- जिला उपाध्यक्ष अंकित लाहौरी
- जिला कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल
- जिला महासचिव पिंकेश विश्वकर्मा
- जिला गौ रक्षा प्रमुख गुरु श्रीवाश
- नगर उपाध्यक्ष अभिषेक (राजा) साहू
- नगर मंत्री अंश लाला
- नगर महासचिव क्रिश करोसिया
- जिला गौ सेवा सह प्रमुख दीपक रजक
- जिला मंदिर प्रमुख राहुल ताम्रकार
- भैरोगंज प्रखण्ड अध्यक्ष मयंक चौहान
- गौ रक्षक सह प्रमुख सुमित
- नगर सह मंत्री इशान्त ठाकुर
- सक्रिय कार्यकर्ता अंशुल एवं अन्य पदाधिकारीगण
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत और समाजहितकारी बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
हिंदू सेवा परिषद सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, और अब सुजीत गोदरे जैसे अनुभवी व्यक्ति का जुड़ना निश्चित रूप से संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा।