Homeसिवनीसिवनी की बेटी नमिता चंदेल ने थाईलैंड के पटाया में वाटर स्‍पोर्ट्स...

सिवनी की बेटी नमिता चंदेल ने थाईलैंड के पटाया में वाटर स्‍पोर्ट्स में जीता कांस्‍य पदक 

Seoni's daughter Namita Chandel won bronze medal in water sports in Pattaya, Thailand

Date:

सिवनी। सिवनी की बेटी नमिता चंदेल ने थाईलैण्ड के पटाया में एशियन चैम्पियनशिप के कैनो स्प्रींट सीनियर महिला C-4 200 मीटर वाटर स्पोर्ट्स में 4 सदस्यों की बनी टीम के साथ कांस्य पदक जीता है।

सिवनी जिले के छपारा में रहने वाली नमिता की जीत से पूरे जिले में खुशी का माहौल है, नमिता ने कांस्य पदक जीतने के बाद कहा कि लगातार मेहनत करने से सफलता जरूर आपके कदमो में होती है

नमिता के पिता उमेश चंदेल ने बताया कि नमिता से हुई बातचीत में नमिता ने कहा की आज कांस्य पदक जीता है, आगे स्वर्ण पदक जीत कर लाएगी, इस बात का उसे भरोसा हैं।

थाईलैण्ड के पटाया में एशियन चैम्पियनशिप के कैनो स्प्रींट सीनियर महिला C-4 200 मीटर वाटर स्पोर्ट्स में भारतीय टीम में मध्य प्रदेश के कुल 9 खिलाड़ी शामिल हैं।

कांस्य पदक जीतने वाली सिवनी की नमिता के साथ कावेरी ढीमर, शिवानी वर्मा तथा अंजली वशिष्ट शामिल थी। इस टीम में मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की तीन खिलाड़ी कावेरी ढ़ीमर, शिवानी वर्मा, नमिता चंदेल शामिल रहे।

नामित चंदेल ने अब तक 50 से ज्यादा पदक जीते, सिवनी जिले को किया गौरान्वित

नमिता चंदेल बीते 11 सालों से कयाकिंग केनोइंग वाटर स्पोर्ट्स की प्रतियोगिताओं में लगातार ही पदक जीतते आई है . नमिता के बारे में और भी बात करें तो अब तक नमिता ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 50 से ज्यादा पदक जीत चुकी है।

एशियन गेम्स में भारतीय टीम में नमिता काे चुना

वर्ष 2014 के एशियन गेम्स में भारतीय टीम में नमिता काे चुना गया था.

नामित को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवार्ड से नवाजा गया

2016 में नमिता चंदेल को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवार्ड से नवाजा गया।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर है नमिता

नमिता सिवनी जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर है। नमिता चंदेल का मानना है कि यदि बेटियों को पर्याप्त अवसर मिले तो वे अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related