Homeसिवनीसिवनी: पत्नी ने दिया बासा खाना, पति ने की आत्महत्या की कोशिश;...

सिवनी: पत्नी ने दिया बासा खाना, पति ने की आत्महत्या की कोशिश; परिजनों ने बचाया

Seoni: Wife gave stale food, husband tried to commit suicide; family members saved

Date:

सिवनी। पत्नी द्वारा रात का बासा भोजन परोसने की बात को लेकर उपजे विवाद में पति ने खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने किसी तरह उसे कुछ ही पलों में बचा लिया वरना उसकी जान चले जाती।

मामला केवलारी थाना अंतर्गत बर्रा चीचबंद गांव का है। फंदे पर झूल रहे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। हालांकि युवक की स्थिति सामान्य बताई गई है। युवक कृषि का कार्य करता है।

बर्रा चीचबंद निवासी राजकुमार पिता महेश ठाकुर (34) को उसकी पत्नी ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे भोजन परोसा। राजकुमार ने कहा कि यह तो रात का बासा खाना है। ताजा खाना क्यों नहीं पकाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

राजकुमार ने गुस्से में आकर दूसरे कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा दी। तभी परिजनों को किसी घटना की आशंका हुई तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा जहां राजकुमार फंदे पर लटककर पैर के नीचे रखे ड्रम को खिसकाने वाला ही था कि उसके भाई ने उसके पैर पकड़ लिए। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि राजकुमार की स्थिति सामान्य है।

पारिवारिक समस्या पर खाई नींद की गोली –

कोतवाली थाना अंतर्गत एफसीआई गोदाम क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पारवारिक समस्या के चलते नींद की गोलियां खा ली। उसकी बिगड़ती स्थिति पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार अशोक पिता गनेश सनोडिय़ा (40) ने नींद की गोलियां खा ली। उसे जिला अस्पताल लाया गया। अशोक पेशे से पीओपी का काम करता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related