Homeसिवनीसिवनी: जब राम मंदिर के बाजू में सब्जी बेचता नजर आया बन्दर...

सिवनी: जब राम मंदिर के बाजू में सब्जी बेचता नजर आया बन्दर – वीडियो हुआ वायरल

Seoni: When a monkey was seen selling vegetables beside Ram temple - video went viral

Date:

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवारी में स्थित श्री राम मंदिर के बाजू में एक सब्जी की दुकान में जब एक बन्दर सब्जी बेचते नजर आया तो वहां भीड़ एकत्रित हो गयी. लोग उस बन्दर को देखकर खूब प्रसन्न होते दिखाई दिए और अपने मोबाइल के कैमरे में बन्दर की प्यारी हरकतों को कैद करने लगे और देखे ही देखते बन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. विडियो पोस्ट के अंत में है देखे जरूर

सिवनी के इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की बन्दर वहां बैठे बैठे सब्जी खा भी रहा है. सिवनी जिले के शहरी इलाकों में भी बंदरो की तादात काफी है आये दिन बंदरो का झुण्ड शहर में दिखाई देता है.

सब्जी के दुकान में बैठकर सब्जी बेचता बन्दर

सिवनी जिले का ये वायरल विडियो 17 जनवरी का बताया जा रहा है इसे सिवनी जिले के एक इन्स्टाग्राम पेज @seoni__wale पर अपलोड किया गया था जिसके बाद से ये वायरल होता चला गया .

कई बन्दर लोगो को परेशान करते है तो कई बन्दर बस लोगों का मनोरंजन कर चले जाते है, जिले में ऐसे अनेको बन्दर भी है जो लोगों को अक्सर परेशान करने के काम करते है पर ये बन्दर आया कुछ देर सब्जी की दुकान पर बैठा , थोड़ी बहुत सब्जियां खाया और वहां से चला गया .

कुछ लोगो का कहना है की ये बन्दर दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में रोजाना दिखाइ देता है और ये बन्दर वहां भी सभी लोगों की दूकान पर बैठता है . कई लोग तो इस बन्दर के भरोसे अपनी दुकान छोड़ जाते है और अपना काम निपटाकर वापस आते है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...