Homeसिवनीसिवनी: बाघ का मिला शव, शिकार की आशंका, एसटीएफ लगी जांच...

सिवनी: बाघ का मिला शव, शिकार की आशंका, एसटीएफ लगी जांच में; जल्द हो सकता है खुलासा

Seoni: Tiger's carcass found, fear of hunting, STF in investigation; may be revealed soon

Date:

सिवनी: जिले के पेंच टाईगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र कुंभपानी बफर (छिंदवाडा जिला क्षेत्र) के ग्राम कोडा पिंडरई में पेंच नदी में शनिवार की सुबह तीन चार दिन पुराना वयस्क नर बाघ का शव तैरता हुआ मिला था।

वन्यप्राणी चिकित्सक के अनुसार वयस्क नर बाघ को करंट लगाकर मारा गया था और उसका एक पैर काटकर शव को पेंच नदी में बहा दिया गया था।

इस मामले में पेंच पार्क की टीम सहित जबलपुर एसटीएफ की टीम घटना स्थल से साक्ष्य एक़ित्रत कर जांच में जुटी है। वहीं सूत्रों की मानें तो टीम आरोपितों के ठिकानों तक पहुंच चुकी है और जल्द ही उनके नाम का खुुलासा करने वाली है।

यह भी पढ़ें: Seoni News: पेंच नदी में तैरता मिला बाघ का शव, बाघ का दाया पंजा गायब; जांच में जुटा अमला

विभागीय सूत्रों की मानें तो आरोपित नजदीकी जिले के हैं और आधुनिक तकनीकी की मदद से जांच टीम तीन आरोपितों के घर डॉग स्कावड लेकर पहुंच चुकी है।

सूत्रों की मानें तो जांच टीम अभी इस मामले में आरोपितों से पूछताछ कर रही है। वहीं जांच टीम को आधुनिक तकनीक और मृत बाघ के पगमार्क , विष्ठा और बालों की मदद से आरोपितों के घर तक पहुंच चुकी है तथा शिकार की सामग्री भी जब्त की है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो जांच टीम सोमवार को तीन आरोपितों के साथ अन्य नाम का खुलासा कर सकती है फिलहाल टीम आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related