Homeसिवनीसिवनी: नगरपालिका चुनाव में दल से बगावत करने वालो का हो रहा...

सिवनी: नगरपालिका चुनाव में दल से बगावत करने वालो का हो रहा है सम्मान- राजिक अकील

Seoni: Those who rebel against the party in municipal elections are being respected - Rajik Aqueel

Date:

सिवनी: नगरपालिका चुनाव में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना और संगठन के पदाधिकारियों ने नगर के सभी 24 वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने के लिए जी तोड़ प्रयास किया, जिसके कारण सिवनी नगरपालिका चुनाव में नगर की जनता ने कांग्रेस के पार्षदो को बहुमत से विजयी बनाया

किन्तु कुछ वार्ड ऐसे थे जिसमें कांग्रेस के ही बागियों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को वार्ड में हराने का काम किया जिसमें पृथ्वीराज चौहान एवं महामाया वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा से नहीं बल्कि कांग्रेस के बागियो व असंतुष्टो से मुकाबला करना पड़ा इन्ही बागियो और असंतुष्टो के कारण कांग्रेस पार्टी इन दोनों वार्डो से चुनाव हार गयी।

कुछ दिन पूर्व दोनों के वार्डो के मध्य नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षदों का सम्मान् इन्ही लोगों के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मंच पर कांग्रेस के खिलाफ बगावत कर चुनाव लडे़ प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह वाला बैंनर लगाया गया और कांग्रेस को हराने वाले लोग ही मंच पर स्वागत सत्कार करते नजर आये समाचार पत्रों में प्रमुखता से स्वागत की खबरे प्रकाशित करायी गयी.

जिससे दोनो वार्ड के निष्ठावान कांग्रेसी एवं प्रत्याशी की भावना आहत् हुई है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना जी ऐसे आयोजनों में सिवनी नगरपालिका की कांग्रेस परिषद को जाने से रोके जिससे की समर्पित और निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन लोगो के सामने नीचा न देखना पडे जिन्होंने वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए प्रयास किये। उक्त आशय की बात प्रेस को जारी विज्ञप्ति में काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजिक अकील द्वारा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related