Homeसिवनीसिवनी: 5 साल के मासूम बालक का शव 48 घंटे बाद मिला,...

सिवनी: 5 साल के मासूम बालक का शव 48 घंटे बाद मिला, होगा पोस्टमार्टम

Seoni: The body of a 5-year-old innocent child was found after 48 hours, post-mortem will be done

Date:

सिवनी। विकासखंड केवलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत झगरा में लगभग 5-6 वर्षीय मासूम बालक वेद उर्फ डुग्गू पिता गजानंद सोलंकी के लापता होने से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई थी। वहीं शासन-प्रशासन पतासाजी के लिए युद्ध स्तर पर लगा हुआ था।

शनिवार की शाम को लापता बालक की पतासाजी जहां शनिवार की शाम से रात व रविवार समेत सोमवार को भी जगह-जगह तलाशी अभियान की जा रही थी वही लापता बालक का शव लगभग 48 घंटे के बाद बालक के घर के पास एक डबरा नुमा छोटे कुएं में बालक का शव मिला।

सोमवार को शाम 5 बजे शव मिलते ही परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है वही शव को कुएं से बाहर निकालकर उसका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए केवलारी भेज दिया गया है

इस मामले में पलारी के पत्रकार राजीव तिवारी ने बताया कि सोमवार को सुबह से ही पुलिस टीम व ग्रामवासी गांव के अन्य को तालाब में जहां जांच कर रहे थे वही घर के पास एक कुआं है उसके बाद एक छोटा नाला है छोटा नाला से थोड़ा आगे एक डबरानुमा कुआं है। उक्त कुआं पर किसी ने भी जाकर नहीं देखा।

शाम 5:00 बजे ग्रामवासियों ने उक्त डबरा नुमा कुआं में भी जांच करने के लिए पहुंचे जहां पुलिस बल और ग्रामवासी जब जैसी पहुंचे तो बालक का शव उतराता हुआ नजर आया। जहां देख सभी हतप्रभ रह गए। उक्त कुआं को तलाशी के दौरान छोड़ दिए जाने से सर्चिंग कार्य में भी सवालिया निशान उठ रहे हैं।

इस मामले की जानकारी के अनुसार लापता बालक की तलाश के लिए आसपास के लगभग 10 से 12 कुआं को देखा गया। कुएं के पानी को भी खाली कराया गया। लेकिन लापता बालक का कहीं पता नहीं चल सका था।

सोमवार को शाम लगभग 4:30 बजे पुलिस जब नाले के आगे डबरा नुमा कुआं जिसकी गहराई लगभग 10 फुट है वहां बालक का शव उतराता हुआ नजर आया। जहां शव को निकालने के लिए ग्रामवासियों पुलिस के जवान नीचे उतरे और शव निकाला गया। बॉडी फूल चुकी है।

पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पंचनामा बनाया तथा केवलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बालक स्वता कुएं में गिर गया या बालक की हत्या हुई है। इन सब का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related