Homeसिवनीसिवनी: लापरवाही पर कड़ा एक्शन- पंचायत सचिव और पटवारी निलंबित

सिवनी: लापरवाही पर कड़ा एक्शन- पंचायत सचिव और पटवारी निलंबित

Date:

सिवनी : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शासकीय कामों में लापरवाही पर एक के बाद एक कार्रवाई जारी है। अब सिवनी जिले (Seoni district)  में एक पंचायत सचिव (Panchayat Secretary) और  एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पार्श जायसवाल द्वारा की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिवनी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्श जायसवाल ने इमरत सिंह डहेेरिया सचिव ने जिले के छपारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बीजादेवरी जनपद पंचायत छपारा में 08 मार्च को बैलजोड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन करने पर निलंबित कर दिया है। इसमें छिंदवाड़ा जिले (Chhindwara District) कि विकासखण्ड-अमरवाड़ा के आसपास के लगभग एक हजार व्यक्ति उक्त कार्यकम में सम्मिलित थे।

वही सिवनी के पटवारी हल्का नंबर 24 और 25 राजस्व निरिक्षक मंडल चमारी खुर्द छपारा के द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवायजरी और वरिष्ठ अधिकारियों की अवहेलना किए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी और दंडाधिकारी लखनादौन द्वारा हीरालाल ड़हेरिया पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

बैलजोडी पट प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने के मामले में निलंबित

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस ग्राम पंचायत बीजादेवरी के ग्राम बीजादेवरी जनपद पंचायत छपारा में 08 मार्च 2021 को बैलजोड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें छिंदवाड़ा जिले कि विकासखण्ड -अमरवाड़ा के आसपास के लगभग एक हजार व्यक्ति उक्त कार्यकम में सम्मिलित हुए, जिसकी जानकारी इमरत सिंह डहेेरिया सचिव एवं ग्राम पंचायत-बीजादेवरी को थी परंतु सचिव द्वारा जानबूझकर जांनकारी वरिष्ठ कार्यायल को नहीं दी गई एवं सेक्टर अधिकारी को झूठी जानकारी दी गई।

ज्ञात हो कि शासन द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि समस्त सामाजिक एवं धार्मिक में निकलने वाले जुलूस गैर, मैले सार्वजनिक रूप से लोगों का एकत्रित होना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भी इमरत सिंह डहेरिया द्वारा आदेशों का उल्लघंन किया गया है।

इन लापरवाही के कारण पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्त) नियम 2011 के नियम 7 के प्रावधान अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा तत्काल प्रभाव से सचिव को निलंबित किया गया है तथा पटवारी हल्का नबंर 24 व 25 राजस्व निरीक्षक मण्डल चमारीखुर्द तहसील छपारा के द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवायजरी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना किये जाने पर अनुविभागीय अधिकारी व दंडाधिकारी लखनादौन द्वारा श्री हीरालाल ड़हेरिया पटवारी को निलंबित किया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...