Homeसिवनीसिवनी: अन्तर्राजीय चोर गिरोह का सरगना के के की तलाश में सिवनी...

सिवनी: अन्तर्राजीय चोर गिरोह का सरगना के के की तलाश में सिवनी पुलिस, सिवनी से चोरी हुई 02 कार समेत 01 अन्य कार आंध्रप्रदेश से बरामद

Seoni: Seoni police in search of KK, the kingpin of inter-state thieves gang, 02 cars stolen from Seoni and 01 other car recovered from Andhra Pradesh

Date:

सिवनी। पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय कार चोर गिरोह से सिवनी से चोरी गई 02 कार समेत 01 अन्य कार आंध्रप्रदेश से बरामद. दिनांक 12-13 जनवरी 2022 की दरम्यानी रात्रि को सिवनी शहर के जनता नगर निवासी अंजलि गजभिये ने थाना डूंडा सिवनी में अपनी मारूति एर्टिगा कार क्र. MH05BJ 3087 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

अंजलि के साथ साथ शहीद वार्ड निवासी मोहम्मद आबिद अली ने थाना कोतवाली में अपनी मारुति स्विफ्ट कार क्र MP66T1495 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दोनों शिकायतों के बात थाना ढूंडा सिवनी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अप क्र 19/2022 धारा 379 भादवि एवं थाना कोतवाली में अप क्र. 26/2022 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी एस. के. मरावी एवं एसडीओपी सिवनी सुश्री पारुल शर्मा को थाना कोतवाली एवं थाना ढूंडा सिवनी की संयुक्त टीम गठित कर अज्ञात चोरों की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी डूंडासिवनी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर अज्ञात चोरों की पतासाजी के प्रयास प्रारंभ किये गए संयुक्त टीम द्वारा विवेचना के दौरान सायबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबीर सूचना के आधार पर दिनांक 21/01/2022 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान कार चोर गिरोह के तार आंध्रप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश से जुड़े होने के साक्ष्य प्राप्त हुए जिसमें पुलिस अधीक्षक सिवनी के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम को गठित कर आंध्र प्रदेश रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अपनी कार्यकुशलता एवं सूझबूझ से आन्ध्रप्रदेश के लाला चेरु प्रकाशनगरम से पांढुर्णां से चोरी गई कार क्र MH 40 BE 2234 एवं विजयवाड़ा से सिवनी कोतवाली के अपराध क्रमांक 26/2022 में चोरी गई कार MP 66T 1495 तथा डूंडा सिवनी के अप क्रमांक 19/2022 में चोरी गई अर्टिगा कार MH 05 BJ 3087 को बरामद किया गया।

कार चोरी गिरोह का मुख्य सरगना लखनऊ निवासी केके की तलाश की जा रही है। कार चोरी के मामले अन्तर्राजीय होने के कारण पुलिस टीम की विवेचना जारी है पुलिस टीम द्वारा आगे भी मामले से जुड़े कई अहम खुलासे किये जा सकते है।

उक्त मामले की विवेचना के दौरान सिवनी पुलिस द्वारा कुल 06 कार बरामद की गई है जिनमें 02 कार सिवनी, 02 कार चंद्रपुर महाराष्ट्र, 01 कार पांढुर्णा छिन्दवाड़ा से चोरी गई एवं आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट डीजायर कार क्र. MH 09 EK 0654 शामिल है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...