Homeसिवनीसिवनी : 2 बार फिर धमाके से देहली सिवनी, ब्लास्टिंग के सबूत...

सिवनी : 2 बार फिर धमाके से देहली सिवनी, ब्लास्टिंग के सबूत मिले साथ ही बारूद की गंध हुई महसूस

Date:

सिवनी Seoni News । मध्य प्रदेश के सिवनी शहर के विभिन्ना इलाकों शुक्रवारी, गांधी चौक, बुधवारी में गुरुवार रात के बाद शनिवार दोपहर भी दो बार भूकंप जैसा कंपन महसूस किया गया। इससे लोग दहशत में है। इस बीच शहर से पांच किलोमीटर दूर कोहका में एक गिट्टी खदान की जांच कर ब्लास्टिंग मशीन व अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।

शनिवार को प्रशासनिक, माइनिंग व पुलिस टीम कोहका खदान पहुंची। वहां ताजा ब्लास्टिंग के सबूत के साथ बारूद की गंध भी महसूस हुई। कुछ ही दूरी पर डेटोनेटर व अन्य सामग्री के अवशेष मिले। खदान शोभा सिसोदिया के नाम से लीज पर ली गई है। शोभा के पति रामायण सिंह सिसोदिया ने बताया कि खदान बंद है। यहां ब्लास्टिंग नहीं की जा रही है। बार-बार सफाई देने पर अधिकारियों ने उसे फटकार लगाई।

उधर कोहका व राघादेही सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों में ब्लास्टिंग की धमक से दहशत बढ़ गई है। कई ग्रामीणों के घरों में गहरी दरारें भी आ गई हैं। गुरुवार को दो बार कंपन के बाद शनिवार सुबह 11.37 व दोपहर करीब डेढ़ बजे फिर भूकंप जैसा कंपन हुआ। इससे दहले लोग घरों से बाहर आ गए।

– ब्लास्टिंग मशीन व अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। नोटिस जारी करने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ब्लास्टिंग के लिए कलेक्टर व एसपी से अनुमति ली गई थी या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। – आशालता वैद्य, खनिज अधिकारी सिवनी

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related