Homeसिवनीसिवनी : होम कोरेन्टीन का उल्लंघन महिला व उसके परिवार के विरुद्ध...

सिवनी : होम कोरेन्टीन का उल्लंघन महिला व उसके परिवार के विरुद्ध थाना Lakhnadon में F.I.R. दर्ज, चल रही है कार्यवाही

Date:

सिवनी : होम कोरेन्टीन का उल्लंघन महिला व उसके परिवार के विरुद्ध थाना Lakhnadon में F.I.R. दर्ज, चल रही है कार्यवाही

सिवनी : थाना लखनादौन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 लखनादौन के निवासी महिला जो, दिल्ली से दिनांक 15 जून 2020 को लखनादौन पहुंची थी जिनका सिविल अस्पताल लखनादौन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर, 14 दिवस होम कोरेन्टीन में रहने के आदेश दिए गए थे, किंतु उक्त महिला आदेशों का उल्लंघन कर धनोरा विकासखंड के ग्राम सलेमा में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुई.

जिससे ग्राम सलेमा में कोविड-19 कोरोना वायरस से चार व्यक्ति संक्रमित हुए हैं, सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उक्त महिला के निवास स्थान वार्ड क्रमांक 15 में जाने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला अपने परिवार सहित वापस दिल्ली चली गई हैं उक्त महिला व अन्य दो व्यक्ति के विरुद्ध थाना लखनादौन में अपराध क्रमांक 314/ 2020 धारा 188 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

अपील
होम कोरेन्टीन का उल्लंघन करना कानूनन जुर्म है। ऐसा करके उल्लंघनकर्ता अपने परिजनों एवं पड़ोसियों को covid के खतरे में तो डालता ही है, साथ ही उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज होता है। अतः बाहर से आने वाले समस्त लोगों से अपील है कि सिवनी ज़िले के अंदर आने के उपरांत आवश्यक रूप से 14 दिवस होम कोरेन्टीन में रहे। कहीं आएं जाएं नही, किसी से मिले नही। अपनी और अपने जिलेवासियों की सुरक्षा में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...