सिवनी: स्व सहायता समूह को नहीं मिली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, आक्रोशित महिलाओं ने सांसद ढालसिह बिसेन से की कारवाई की मांग

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Dhal-Singh-Bisen

सिवनी: (एस के शुक्ला):- बरघाट विकास खंड के तेरह महिला स्व सहायता समूह को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी न मिलने से आक्रोशित महिला समूह की सदसयो ने सांसद ढालसिह बिसेन के निवास पर आवेदन देते हुऐ उन्हे धान खरीदी से वंचित करने मे फुड विभाग को दोषी ठहराते हुऐ कारवाई की मांग की है.

उल्लेखनीय है बरघाट छेत्र के लगभग सोलह समूहो के द्वारा धान खरीदी के लिये मध्य प्रदेश डे राज्य आजीविका मिशन बरघाट मे आवेदन किया था जो आवेदन आजीविका सिवनी को बरघाट के द्वारा भेज दिये गये थे और इसी आधार पर तेरह महिला स्व सहायता समूहो को बरघाट बुलाकर धान उपार्जन से सम्बंधित फाइल मे समूह के हस्ताक्षर कराते हुए धान खरीदी केन्द्र आवंटन सूची का सत्यापन भी किया गया था तथा समूह को कहा गया था आपको धान खरीदी केन्द्र आवंटित हो चुके है

महिलाओ ने कर ली खरीदी से सम्बंधित उपकरणो की खरीदी

इसी आधार पर महिला समूहो के द्वारा खरीदी से सम्बंधित उपकरणो की खरीदी के साथ साथ पूरी वयवसथाये कर ली गई थी किन्तु शनिवार रात मे जो खरीदी केन्द्र महिला समूह को आवंटित होना बताया गया था उन खरीदी केन्द्रो को समिती और अन्य ससथानको दिये जाने से पूरी महिला समूह की सदसयो ने सांसद के निवास स्थान पर अपनी उपस्थिति देते भारी विरोध करते हुए दोषी अधिकारियो पर कार्य वाही के अभी रही

सांसद ने मामले को लिया संज्ञान मे

सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फुड विभाग को भी तलब किया तथा जिला कलेक्टर से इस समबध मे तत्काल कार्रवाई के लिये कहा तथा आजीविका मिशन एव फुड विभाग से इस सम्बंध मे जानकारी ली तो फुड विभाग एव आजीविका मिशन एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आये जहा फूड का कहना था कि उन्हे महिला समूहो की धान खरीदी से सम्बंधित सूचि नही मिली है

वही आजीविका मिशन प्रबंधक आरती चौपड़ा का कहना आया की उनके द्वारा सूचि सत्यापित कर फुड विभाग को भेज दी गई है. किन्तु हकीकत यह है राजनैतिक दबाव के चलते महिला समूहो को आवंटित धान खरीदी केन्द्र काट दिये गये जबकि समूहो की धान खरीदी सम्बंधित सूचि कलेक्टर से अनुशंसा होकर भोपाल भी जा चुकि है इसके बाद ही सारी प्रक्रिया आगे बढी है. महिला समूहो ने दी है चेतावनी. वही महिला समूहो ने धान खरीदी न मिलने पर आगे की कार्रवाई के लिये भी विभाग को चेतावनी दी है

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment