सिवनी: मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनावों को लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ होती जा रही हैं। हर जिले में युवा नेता संगठनात्मक चुनावों में अपनी भागीदारी को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में सिवनी जिला भी पीछे नहीं है, जहां पर यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दावेदारों ने मैदान में उतरकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करनी शुरू कर दी है। युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले कई चेहरे अब सामने आ रहे हैं। इन मजबूत चेहरों में नितिन शुक्ला, आदित्य मोंटू भूरा, राकेश सनोडिया, तबरेज अली शामिल है.
सिवनी में चुनावी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार
सिवनी जिले में यूथ कांग्रेस के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा गर्म है। जिले के कोने-कोने में युवा नेताओं की बैठकें, संगठनों से संवाद और कार्यकर्ताओं के साथ मेल-जोल का दौर लगातार जारी है। ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में सिवनी यूथ कांग्रेस की कमान संभालने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
VOTE करें: सिवनी यूथ कांग्रेस चुनाव में इन दावेदारों में आप अपना समर्थन किसे देना चाहेंगे ?

💬 पोल को शेयर करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
प्रमुख दावेदारों की सूची में चमकते चेहरे
सिवनी जिले में यूथ कांग्रेस के चुनावी मैदान में जो नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहे हैं, वे पहले से ही जिले की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से जिन नामों का जिक्र किया जा रहा है, वे हैं:
- नितिन शुक्ला – युवाओं के बीच उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जा रही है। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक उनकी उपस्थिति साफ नजर आती है।
- आदित्य मोंटू भूरा – संगठनात्मक कौशल और युवाओं के प्रति उनकी सकारात्मक सोच उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।
- राकेश सनोडिया – जिले में युवाओं के बीच एक भरोसेमंद चेहरा बन चुके हैं और वर्तमान में जिला पंचायत में उपाध्यक्ष है.
- तबरेज अली – छात्र राजनीति से निकले तबरेज अली युवा कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता और जुझारूपन उनकी पहचान है।
इन सभी नामों की चर्चा इस बात का संकेत देती है कि सिवनी यूथ कांग्रेस का चुनाव इस बार बेहद रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक होगा।