Homeसिवनीसिवनी: ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज का जबलपुर में इलाज के दौरान...

सिवनी: ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज का जबलपुर में इलाज के दौरान निधन

Date:

सिवनी : ब्लैक फंगस के मामले मध्य प्रदेश में तेजी से पैर पसार रहे है. सिवनी के सुभाष वार्ड निवासी ओम प्रकास यादव (शोलू) ब्लैक फंगस इन्फेक्शन का शिकार हो चुके थे . जिन्हें उपचार के लिए सिवनी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था. फिर 12 मई को उन्हें सिवनी जिला चिकित्सालय से रेफेर किया गया था जहाँ डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज जारी था .

इलाज के दौरान विगत 15 मई की शाम करीब 6 बजे खबर मिली कि ओम प्रकाश यादव ने ब्लैक फंगल इन्फेक्शन से लड़ते लड़ते उन्होंने इस दुनिया से विदा ले लिया.

खबर सत्ता परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति शांति शांति

क्या है ब्लैक फंगस-What Is Black Fungus

ब्लैक फंगस का वैज्ञानिक नाम है म्यूकोरमाइकोसिस. ICMR के अनुसार, ये एक तरह का दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है जो शरीर में अत्यधिक तेजी से फैलता है. ब्लैक फंगस इन्फेक्शन से आंखों की रोशनी जाती है. और कई मामलों में मौतें भी हो रही हैं.

किन्हें ज्यादा खतरा- Black Fungus And Diabetes

ICMR के अनुसार, जिनकी इम्युनिटी कमजोर है ऐसे लोगों में यह ब्लैक फंगस संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इन सबमे सबसे ज्यादा ध्यान कोरोना से ठीक हुए मरीजों को रखने की जरूरत है. कोरोना से ठीक हुए मरीज और कम इम्युनिटी वाले लोगों के अलावा, जिन मरीजों को डायबिटीज है, उनमें शुगर लेवल अगर बढ़ जाए, तो ये इंफेक्शन जानलेवा हो जाता है.

ब्लैक फंगस के लक्षण- Black Fungus Symptoms

– बुखार या तेज सिरदर्द
– नाक से खून आना या काले रंग का स्त्राव
– खांसी
– खूनी उल्टी
– आंखों या नाक के आसपास लाल निशान या चकत्ते
– आंखों या नाक के आसपास दर्द
– आंखों में दर्द, धुंधला दिखाई देना
– दांतों में ढीलापन महसूस होना, मसूढ़ों में तेज दर्द
– छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना
– गाल की हड्डी में दर्द, एक तरफा चेहरे का दर्द, चेहरे पर एक तरफ सूजन

ब्लैक फंगस से बचाव- Black Fungus Prevention

यदि समय पर ज्यादा समय खराब किये बिना फौरन डॉक्टर से संपर्क करें. इसे एंटीफंगल दवाओं से ठीक किया जा सकता है. इन लक्षणों के दिखने पर अपनी मर्जी से दवाओं का सेवन बिल्कुल शुरू न करें.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...