Homeसिवनीसिवनी: गिद्ध गणना होगी 7 फरवरी, आपको मिल रहा है गिद्ध गणना...

सिवनी: गिद्ध गणना होगी 7 फरवरी, आपको मिल रहा है गिद्ध गणना में शामिल होने का शानदार मौका; पढ़ें पूरी डिटेल

Date:

सिवनी: उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 7 फरवरी 21 को सम्पन्न होना है। इसी क्रम में पेंच टाइगर रिजर्व  सिवनी के अंतर्गत 9 परिक्षेत्रों में एक साथ गिद्ध गणना का कार्य 7 फरवरी को प्रातः काल से प्रारंभ किया जावेगा।

गिद्ध गणना के दौरान आम जनता की भागीदारी बढ़ाने एवं पारदर्शिता स्थापित करने की दृष्टि से इस कार्य में रूचि रखने वाले ऐसे नागरिक जो 18 वर्ष या अधिक आयु के हैं तथा गिद्ध गणना कार्य में स्वेच्छा से स्वयंसेवक के रूप में सम्मिलित होना चाहते हैं 7 फरवरी को प्रातः 6.00 बजे के पूर्व सुविधा अनुसार किसी एक परिक्षेत्र कार्यालय कर्माझिरी (मुख्यालय खवासा), खवासा परिक्षेत्र, कुरई परिक्षेत्र, रूखड़ परिक्षेत्र, अरी परिक्षेत्र, घाटकोहका परिक्षेत्र एवं गुमतरा परिक्षेत्र (मुख्यालय बिछुआ) कुंभपानी परिक्षेत्र (मुख्यालय बिछुआ) एवं खमारपानी परिक्षेत्र (मुख्यालय बिछुआ) में उपस्थित होकर संबंधित परिक्षेत्राधिकारी से संपर्क कर गिद्ध गणना कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।

स्वयंसेवक को वनक्षेत्रों की विपरीत परिस्थितियों तथा दुर्गंत वन क्षेत्रों में पैदल चलने हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होना अनिवार्य होगा तथा स्वयंसेवकों को आवागमन एवं भोजन आदि का व्यय स्वयं वहन करना होगा। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिये निम्न नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

सहायक वन संरक्षक सिवनी क्षेत्र श्री आशीष कुमार पाण्डेय मो.नं. 9424792605  एवं निज सहायक श्री प्रकाश कुमार उइके, मो.नं. 9644281077 से संपर्क किया जा सकता हैं।       

Web Title : Seoni News The vulture count will be February 7, you are getting a chance to join the vulture count; Read full details

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related