सिवनी: सिवनी कलेक्टन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा सचिव, म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2020-21 के लिये सेन्स (मतदाता जागरूकता अभियान) की गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए सहायक परियोजना अधिकारी, जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी श्री देवेन्द्र ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही मास्टर ट्रेनर्स, क्रियान्वयन अधिकारी एवं अभिलेखीकरण कर्मचारी की नियुक्ति की गई है।
विकासखण्डवार मास्टर ट्रेनर्स निम्नानुसार हैं- राहुल प्रताप सिंह, जनपद शिक्षा केन्द्र विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, सिवनी, श्री दिनेश हनुमंते, जनपद शिक्षा केन्द्र विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बरघाट, श्री चूरामन बघेल, जनपद शिक्षा केन्द्र विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, केवलारी, श्री चित्तोड सिंह कुशराम, जनपद शिक्षा केन्द्र, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कुरई, श्री गोविन्द उईके जनपद शिक्षा केन्द्र विकासख्ंड स्त्रोत समन्वयक छपारा, श्री आनंद अवधिया जनपद शिक्षा केन्द्र विकासखंड स्त्रोत समन्वयक लखनादौन, श्री प्रकाश ठाकुर जनपद शिक्षा केन्द्र विकासखंड स्त्रोत समन्वयक धनौरा एवं श्री मनीष मिश्रा जनपद शिक्षा केन्द्र विकासखंड स्त्रोत समन्वयक घंसौर को नियुक्त किया गया है। साथ ही सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को क्रियान्वयन अधिकारी तथा जिला शिक्षा केन्द्र लिपिक श्री चन्द्रकांत पाण्डे एवं श्रीमती अनीता ठाकरे को अभिलेखीकरण कर्मचारी नियुक्त किया गया है।
Web Title : Seoni News Seoni: Officer-Employee appointed for voter awareness campaign for urban body and three-level panchayat elections