सिवनी, स्थानीय पालीटेक्निक कालेज ग्राउंड में जिला कांग्रेस द्वारा मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी ने शुक्रवार को बताया कि मकर सक्रांति के अवसर पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे से पतंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में आयु सीमा 15 वर्ष से कम और 15 वर्ष से अधिक के लिए रखी गयी है। पतंग प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
जिले के दो धान परिवहनकर्ताओं की 15-15 लाख की अमानत राशि राजसात
जिले में धान परिवहन की धीमी गति को लेकर नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक ने दो परिवहनकर्ताओं की 15-15 लाख रुपये की अमानत राशि राजसात करने के आदेश जारी किये हैं। कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग के निर्देश पर शुक्रवार को उक्त आदेश जारी किये गये। दो अनुबंधित परिवहनकर्ता सीताराम ट्रांसपोर्ट (सेक्टर बरघाट-1) तथा दुर्गा प्रसार साहू (सेक्टर केवलारी) की अमानत राशि 15-15 लाख रुपये राजसात की जाएगी।