Homeसिवनीसिवनी ITI में प्लेसमेंट ड्राईव 9 फरवरी को

सिवनी ITI में प्लेसमेंट ड्राईव 9 फरवरी को

Date:

सिवनी: प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि 9 फरवरी 21 को प्रात: 10:30 बजे से एक दिवसीय आईटीआई प्लेसमेंट ड्राईव (NAPS/NEEM स्कीम) का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिवनी में किया जा रहा है।

जिसमें एक्साइड इंडस्ट्री LTD (डस्की स्टॅलिन प्नाक्या ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज सोनीपत, जे.एन.एस. इंस्ट्रमेंटेशन लिमिटेड मेहसाना गुजरात, बडवे इंजीनियरिंग विथलापुर अहमदाबाद एवं ऐसिन इंड लि. मेहसाना गुजरात कंपनियां सम्मिलित होंगी।

जिसके लिए आईटीआई/डिप्लोमा/ हाई एवं हायर सेकेण्डरी पास होने के साथ ही आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष होना अनिवार्य है। प्लेसमेंट उपरांत वेतनमान 9700+1200 (आईटीआई हेतु), वेल्डर हेतु 13000 हजार रूपये तथा डिप्लोमा होल्डर हेतु 12000/- प्रतिमाह होगा।

इच्छुक छात्र-छात्राऐं उक्त प्लेसमेंट ड्राईव में भाग लेने हेतु अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा  सहित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिवनी में 9 फरवरी को प्रात: 10:30 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कंपनियों द्वारा भर्ती अपनी शर्तो पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी उम्मीदवार को स्वयं प्राप्त करना होगा। ड्राईव में प्रतिभागिता हेतु मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Web Title : Seoni News Placement drive at Seoni ITI on 9 February

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related