Homeसिवनीसिवनी: ट्रायसायकल एवं श्रवणयंत्र पाकर दिव्यांगजनों ने व्यक्त की प्रसन्नता

सिवनी: ट्रायसायकल एवं श्रवणयंत्र पाकर दिव्यांगजनों ने व्यक्त की प्रसन्नता

Date:

सिवनी : मध्यप्रदेश शासन दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवं  उन्हे बेहतर सुविधाऐं उपलब्ध कराकर सशक्त करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रदेश शासन की योजनाओं का मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन होने से जरूरतमंद दिव्यांगजन को निश्चित रूप से लाभ मिल रहा है।

दिव्यांगजनों को सशक्त करने की दिशा में प्रदेश व केन्द्र शासन द्वारा सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से अनेकों योजनाओं को संचालित कर रही है। जिसमें दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण योजना ऐसी ही कल्याणकारी योजना है, जो दिव्यांगजनों के लिए उनकी दिव्यांगता से उभरने में सहायता प्रदान कर रही है। योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक यंत्रों का नि:शुल्क वितरण किया जाता है ताकि वह समाज की मुख्य धारा से जुड कर सामान्य रूप से अपना जीवन यापन कर सकें।

शासन की इस महात्वकांक्षी योजना अंतर्गत कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में गुरूवार 10 दिसम्बर को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 4 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल एवं 01 दिव्यांग को श्रवणयंत्र  प्रदाय किया गया है। जिसमें केवलारी विकासखण्ड के ग्राम सकरी निवासी जमनाबाई तिलेश्वर एवं अमिताभ तिलेश्वर, बरघाट विकासखण्ड के ग्राम हरिपुर निवासी सुनील छिंदबुरे, लखनादौन विकासखण्ड के ग्राम  नागधार निवावी श्री रज्जूलाल डहेरिया को ट्रायसायकल तथा बरघाट विकासखण्ड के ग्राम चिमनाखारी निवासी मोहनसिंह को श्रवणयंत्र प्रदाय किया गया। दिव्यांगजनों द्वारा सहायक उपकरण को पाकर खुशी जाहिर कर शासन को धन्यवाद दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related