Homeसिवनीसिवनी: प्रदेश की जनता भोली है मगर मूर्ख नही- दीपक नगपुरे

सिवनी: प्रदेश की जनता भोली है मगर मूर्ख नही- दीपक नगपुरे

seoni news : युवा मोर्चा ने लामबंद होकर किया कांग्रेस का विरोध

Date:

सिवनी । चुनाव में पक्ष-विपक्ष और कटाक्ष तो होते है,मगर किसी दलित महिला के साथ इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करना एक पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नही देता। निश्चित ही यह उनकी दकियानुसी सोच को दर्शाता है। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान देवी  तुल्य है। उक्त उद्गार पूर्व विधायक-सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने इस दौरान व्यक्त किये। इसी क्रम में भाजायुमो के जिला मंत्री दीपक नगपुरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ऐसा प्रतीत होता है जैसे इनके नेताओं में संस्कार विलोपित हो चुके है।

पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की महिला एवं प्रदेश मंत्री इमरती देवी के खिलाफ अपमानजनक बयान के विरोध में मंगलवार को युवा मोर्चा ने नगर में विरोधस्वरूप ना केवल पुतला दहन किया। श्री नगपुरे ने आगे कहा कि कमलनाथ को उनके द्वारा एक महिला के लिए कहे गये आयटम शब्द को लेकर जरा भी अफसोस नही है। राज्य की जनता भोली अवश्य है। मगर मूर्ख नही है।

कमलनाथ को इसकी सजा जनता देगी। इसी क्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव हरीष तिवारी ने कहा कि दलित मंत्री के खिलाफ टिप्पणी किया जाना जायज ठहराने का बेशर्मी भरा कृत्य करने वाले के खिलाफ कांग्रेस को तत्काल पद से हटाया जाने जैसा कदम उठाना पार्टी के हित में होगा। युवा मोर्चा के सदस्य चंदन जैन ने कहा कि बेहद अशोभनीय,अमर्यादित टिप्पणी करना और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा समर्थन करना निश्चित ही पार्टी की गरिमा के अनुकूल नही है। और इसके लिए आलाकमान को भी माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ.अभिजीत चौहान,संजय सोनी,शुभम राजपूत, रिंकू चौधरी,प्रेम तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Web Title : Seoni News People of the state are naive but not stupid – Deepak Nagpure

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related