सिवनी: नयी जलावर्धन का पानी तुरंत शुरू करे नगरपालिका – नागरिक मोर्चा

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

सिवनी: नयी जलावर्धन योजना का पानी सिवनी की जनता को 2016 में ही मिल जाना चाहिए था लेकिन व्यापक भ्रष्टाचार के कारण आज 2021 तक सिवनी के बड़े हिस्से में उसके नलों में पानी नही आया है। 

पूरे शहर में सात हज़ार से भी ज्यादा नल कनेक्शन बंट चुके हैं, इन कनेक्शनों के एवज में नगर पालिका करोड़ों रुपये जनता से वसूल चुकी है लेकिन अब तक इनमें से ज्यादातर में पानी नही आ रहा है।

शहर के गरीब परिवारों ने घर के जेवर बेचकर तक नल कनेक्शन लगवाए थे इस उम्मीद में की उन्हें पानी मिलेगा, लेकिन आज भी छोटे छोटे बच्चे दूर दूर से पानी लाने मजबूर हैं। 

लगभग 30% अधिक कीमत पर टेंडर देने के बाद भी नगर पालिका सही समय पर काम पूरा नही करवा सकी ये इस बात का प्रमाण है कि योजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। गर्मी का मौसम सामने है, यदि अब भी नयी जलावर्धन योजना नल कंनेक्शनों में पानी नही आया तो शहर में भीषण जल संकट पैदा हो जाएगा।

ठेकेदार का कहना है कि हमने १७ वार्डों में काम पूरा कर दिया पर नगरपालिका सञ्चालन नहीं कर रही है. 
नागरिक मोर्चा के साथी पिछले लंबे समय से इस योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने और इससे शुरू करवाने संघर्षरत हैं।

नागरिक मोर्चा नगर पालिका से अपील करता है कि तुरंत नयी लाइन का पानी शुरू किया जाए। अन्यथा जनता को उसके जमा पैसे पर ब्याज दिया जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *