Homeमध्य प्रदेशबाघ का स्वभाव आक्रामक होने की वजह से सिवनी से मंडला फिर...

बाघ का स्वभाव आक्रामक होने की वजह से सिवनी से मंडला फिर मंडला से भोपाल ट्रान्सफर

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में आया एक नर बाघ

Date:

भोपाल , सिवनी : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू भोपाल में गुरूवार की देर रात एक नर बाघ कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला से लाया गया है। पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी में बाघों की आपसी लड़ाई में यह नर बाघ घायल हो गया था। इसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला भेजा गया था। इसकी उम्र तकरीबन 3 साल 6 माह है।

उक्त नर बाघ के केनाइन क्षतिग्रस्त होने से वन विहार के रेस्क्यू सेंटर में रखे जाने के लिए भेजा गया है। बाघ का स्वभाव काफी आक्रामक है तथा वर्तमान में इसे वन विहार के रेस्क्यू सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया है। संचालक वन विहार ने इस बाघ को ‘पंचम’ नाम दिया है। यह बाघ अभी नये परिवेश में ढलने का प्रयास कर रहा है। इस बाघ के आने के साथ ही वन विहार में अब बाघों की संख्या 15 हो गई है।

कर्मचारी आयोग के कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि
राज्य शासन द्वारा कर्मचारी आयोग के कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि की गयी है। अब इसका कार्यकाल 11 दिसम्बर 2021 तक रहेगा। आयोग का गठन 12 दिसम्बर 2019 को किया गया था। आयोग का कार्यकाल एक वर्ष निश्चित किय गया है। आयोग के वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 11 दिसम्बर 2020 को समाप्त हो चुका है। आयोग के पुनर्गठन एवं अध्यक्ष तथा सदस्यों के मनोनयन की कार्यवाही अलग से की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related