सिवनी : मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार आज मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है। मध्य प्रदेश में कई जिलों में लगातार तेज हवाएं चल रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। बादलों ने आसमान को पूरी तरह से ढक लिया है। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी है जहां सुबह से सूरज की एक किरण तक दिखाई नहीं दी।
मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी आसमान पर 1.5Km ऊपर हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कम से कम शनिवार तक यही हालात रहेंगे।
MP में ओलावृष्टि और वज्रपात की है संभावना
जैसा कि आप जानते ही है मध्यप्रदेश में शुक्रवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। कई जिलों में सुबह से ही बादल छा गए और हल्की बारिश होने लगी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ऐसे मौसम में ओले गिरने की भी आशंका है।
तेज हवा और गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। इसलिए नागरिकों से अपील की जाती है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो घरों से ना निकले।
MP के इन 6 संभागों में हो रही बारिश, सुबह से सूरज नहीं निकला और ना रात को चाँद
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित होशंगाबाद, रीवा, सागर, ग्वालियर के अलावा जबलपुर संभाग के अनेकों जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है।
वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। जिसके कारण पूर्वी MP में नार्थ-ईस्ट में डेढ़ किमी ऊपर चक्रवातीय हवाओं का घेरा लगातार ही बना हुआ है।
रात होते होते MP के सिवनी जिले में आंधी तूफान की दस्तक
प्रदेश के अनेकों जिलों में मौसम कहर बरपा ही रह है, वहीं सिवनी जिले में रात होते होते 9 बजे के बाद से ही मौसम अपना रुख बदलता नजर आरहा था, रात्रि 9 बजे से धीरे धीरे हवाओं का चलन तेज होता गया और अब आंधी तूफान के रूप में तब्दील भी हो गया. मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में मौसम में उलटफेर शनिवार तक राह सकता है .