Homeसिवनीसिवनी: 11 फरवरी को सिवनी में होगा सायकल-ऑन का होगा भव्य आयोजन

सिवनी: 11 फरवरी को सिवनी में होगा सायकल-ऑन का होगा भव्य आयोजन

Seoni News: Cycle-on will be a grand event in Seoni on February 11

Date:

सिवनी: जिला मुख्यालय में विगत कई वर्षो से जागरूक युवाओं, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए सायकल रैली का आयोजन किया जाता है।

पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा को महत्व देते हुए इस वर्ष आयोजन आगामी 11 फरवरी दिन शनिवार को आयोजित किया गया है।

टीम सिवनी सायकल-ऑन सदस्यों की अहम बैठक विगत दिवस होटल बाहुबली में आयोजित की गई, जहां उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की आयोजन 11 फरवरी को सुबह 8.30 बजे बड़ा मिशन स्कूल मैदान से आरंभ होगा.

बड़ा मिशन स्कूल मैदान से आरंभ होकर रैली मिशन स्कूल, गणेश चौक, गांधी चौक, नेहरू रोड, बुधवारी बाजार से गिरजा कुंड होते हुए दुर्गाचौक, एलआईबी चौक, मठ तालाब से छिंदवाड़ा चौक पहुंचेगी, जहां से रैली में शामिल सायकल सवार महावीर मढिय़ा, शंकर मढिय़ा, नगर पालिका चौक, बस स्टेंड से बीएसएनएल चौक होते हुए भैरोगंज से सोमवारी चौक होते हुए सिंधी कालोनी होते हुए कलेक्ट्रेड बंगला से पाल पंप पहुंचकर बाहुबली चौक की ओर रवाना होगी, जहां से रैली का समापन पुन: बड़े मिशन स्कूल मैदान में होगा।

आयोजन समिति से मिली जानकारी अनुसार इस वर्ष भी प्रतिभागियों को ड्रा के माध्यम से 25 सायकले ईनाम में प्रदान की जायेगी। बालक-बालिका, वृद्धजन एवं अन्य श्रेणी के सायकल सवारों के लिए पुरूस्कार स्वरूप सायकल भी रखी जायेगी।

बैठक में संतोष अग्रवाल, प्रेम तिवारी, प्रवेश बाबू भालोटिया, नरेन्द्र ठाकुर गुड्डू, कपिल पांडे, प्रदीप पटेल, संजय मंडल, भुवनेश कुल्हाड़े, रामलाल राय, देवेन्द्र ठाकुर, विनायक शर्मा, बादल बेन, गोलू शर्मा, राजा बघेल, विपिन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related