Homeसिवनीसिवनी की Amrita Trivedi ने "कौन बनेगा करोड़पति" में जीती लाखो की...

सिवनी की Amrita Trivedi ने “कौन बनेगा करोड़पति” में जीती लाखो की राशि

Date:

सिवनी : देश के सबसे बड़े प्रसिद्ध रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में सिवनी नगर की अमृता त्रिवेदी पहुंच कर अपना सपना पूरा किया है।अमृता त्रिवेदी ने कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचकर साढ़े 12 लाख रुपए की राशि जीती है । इन पैसों से अमृता अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर राज्य प्रशासनिक सेवा में शामिल होने का सपना पूरा करना चाहती हैं ।।

अमृता त्रिवेदी के बचपन में ही पिता का स्वर्गवास हो गया था माता शांति त्रिवेदी ने अमृता सहित दो बड़ी बहनों के पालन पोषण की जिम्मेदारी ली और मुश्किल हालात व चुनौतियों का सामना करते हुए वह इस मुकाम तक पहुंची। अमृता सहित दो पुत्रियों को अपने पैरों पर खड़ा कर सकी।।

अमृता त्रिवेदी ने बताया कि शहर की एक निजी कॉलेज डीपी चतुर्वेदी से D.El.Ed सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं साल 2016 में एमकॉम की पढ़ाई पूरी कर केबीसी में पहुंचने साल 2013 में भोपाल में ऑडिशन दिया था लेकिन वह आगे नहीं पहुंच पाई थी 7 साल बाद कोरोना के दौरान केबीसी की चयन प्रक्रिया ऑनलाइन होने से उन्हें काफी आसानी हुई अमृता त्रिवेदी की मां शांति त्रिवेदी सिवनी बाल सुधारालय प्रहरी के पद पर पदस्थ हैं ऐसे में ऑडिशन के लिए जिले के बाहर जाना मुश्किल होता था 4 या 5 जनवरी को प्रसारित कार्यक्रम में अमृता ने कौन बनेगा करोड़पति में इनामी राशि जीती है । कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग पिछले माह 16 दिसंबर को मुंबई में हुई थी ।।

अमृत की मां शांति त्रिवेदी ने बताया कि बाल सुधारालय गृह पेंटिंग कला निर्देशक स्पेक्टर के पद पर तैनात पति की मौत के बाद 1 साल तक होने ₹900 की मानसिक पैशन पर गुजारा करना पड़ता था तीन बेटियों की पढ़ाई लिखाई वह घर के खर्च को देखते हुए उन्होंने साल 1997 में सुधारालय के प्रहरी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति ताकि बेटियों की परवरिश ठीक से हो सके सर्विस वाघर की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने तीनों बेटियों को पढ़ा कर काबिल बनाया छोटी बेटी अमृता ने कौन बनेगा करोड़पति के प्रोग्राम में पहुंचकर परिवारवाद चले का नाम गौरव से बढ़ाया है।।

अमृता त्रिवेदी ने शानदार गेम खेलते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को अपनी बातों से भी खूब इंप्रेस किया. अमृता ने बताया कि उनकी मां ने सिंगल पेरेंट होते हुए भी उन्हें संभाला लेकिन अब वो उन्हें कहीं बाहर नहीं जाने देना चाहती हैं. ये सुनकर अमिताभ बच्चन ने अमृता की मां से उन्हें बाहर भेज देने की रिक्वेस्ट की. वहीं गेम की बात करें तो अमृता ने काफी अच्छा खेल खेलते हुए 12 लाख 50 हजार रुपए जीत लिए.

अमृता ने बताया कि सदी के महानायक अभिताभ बच्चन से मिलना बेहतरीन अनुभव रहा

अमृता ने बताया कि महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठाना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा है। उनका व्यक्तित्व बहुत ही सरल व सहज है। महानायक का ऑटोग्राफ (हस्ताक्षर) वाला प्रामोशन चेक अमृता ने बहुत संभालकर रखा है। इतनी बड़ी हस्ती के बीच पहुंच कर मिले अनुभव को वह जिंदगी भर नहीं भुला सकेंगी। केबीसी के ऊंचे मुकाम पर पहुंची छात्रा अमृता त्रिवेदी का जीवन सादगी से भरा है। छोटे से सरकारी क्वार्टर में अमृता अपनी मां शांति त्रिवेदी के साथ रहती हैं। सिविल सर्विसेस में जाने छात्रा अमृता पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। जनरल नॉलेज से जुड़े प्रश्नों की तैयारी का फायदा कौन बनेगा करोड़पति में अमृता को मिला है।

कुछ इस तरह के रहे अमिताभ बच्चन और अमृता के बीच में सवाल जवाब

वस्तु के तैरने की क्षमता को निर्धारित करने के लिए किस माप का प्रयोग किया जाता है?
इस सवाल का सही जवाब दिया- घनत्व

कौन की काल्पनिक भौगोलिक रेखा भारत को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है?
इस सवाल का सही जवाब दिया- कर्क रेखा

इस ऑडियो क्लिप में ये शख्स किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं?
इस सवाल का सही जवाब दिया- 83

भगवान विष्णु की ये लेटी हुई मूर्ति मध्यप्रदेश में इनमें से किस जगह स्थित है?
इस सवाल का सही जवाब दिया- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

यदि भारत के राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति दोनों त्यागपत्र देदें तो ऐसी स्थित में राष्ट्रपति के रूप में काम करेगा?
इस सवाल का सही जवाब दिया- भारत के मुख्य न्यायाधीश

महीष्मती और उज्जयिनी किस प्रचीन महाजनद के दो महत्वपूर्ण नगर थे?
इस सवाल का सही जवाब दिया- अवंती

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में स्थित संगेस्तर झील (या संगेस्तर त्सो) का लोकप्रिय नाम किस हिंदी फिल्म अभिनेत्री के नाम पर है?
इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने आस्क दी एक्सपर्ट लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया.
इसके बाद इस सवाल का सही जवाब दिया- माधुरी दीक्षित

ओलंपिक में इनमें से किस खेल के टीम ईवेंट में, दक्षिण कोरियाई महिला टीम ने 1988 में सियोल में इसके आरंभ से लेकर अभी तक सभी स्वर्ण पदक जीते हैं? इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने वीडियो कॉल अ फ्रेंड लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया लेकिन सही जवाब नहीं मिला और उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया. इसके साथ ही वो 12 लाख 50 हजार रुपए जीत गईं. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का सही जवाब बताया- तीरंदाजी

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related