Homeसिवनीसिवनी नगरपालिका चुनाव: किदवई वार्ड में घमासान, बाहरी प्रत्याशी का हो रहा...

सिवनी नगरपालिका चुनाव: किदवई वार्ड में घमासान, बाहरी प्रत्याशी का हो रहा है विरोध

Seoni Municipal Elections: Fight in Kidwai ward, opposition from outside candidate

Date:

सिवनी: जिला भाजपा की प्रबंध समिति की बैठक समृद्धि लॉन में संपन्न हुई जहां नगरपालिका सिवनी के २४ वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामो ंपर विचार किया गया।

पिछले नगरपालिका चुनाव में भाजपा संगठन द्वारा स्थानीय वार्ड वासियों व कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद भी किदवई वार्ड से श्रीमति सीता डहेरिया को प्रत्याशी बनाया गया था जिसके बाद चुनावों में स्थिति यह बनी कि भाजपा से प्रबल दावेदार रही श्रीमति उर्मिला भारद्वाज को किदवई वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी बनाया और उन्होने भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों को परास्त कर जीत हासिल की थी।

राजनैतिक सूत्रों से जैसे ही वार्ड में जानकारी लगी कि दुर्गावती वार्ड निवासी आशीष माना ठाकुर को वार्ड का प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है जिसके बाद समर्पित कार्यकर्ताओं ने यह कहना आरंभ कर दिया कि वार्ड के निवासियों को ही भाजपा टिकिट क्यों नही दे रही।

इस दौरान चर्चा रही कि आशीष माना ठाकुर को संगठन ने पहले ही अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया जा चुका है इसके अलावा वे सांसद के जिला चिकित्सालय सिवनी में भी प्रतिनिधि भी हैं ऐसे में कार्यकर्ता कह रहे हैं कि क्या पार्टी एक ही व्यक्ति को उपकृत करने का प्रयास कर रही है।

लगातार इस मामले में वार्ड में वर्षों से सक्रिय संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, विधायक मुनमुन राय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ओम दुबे एवं पूर्व अध्यक्ष प्रेम तिवारी के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वार्ड के निवासी वीरेंद्र डहेरिया, अधिवक्ता गोविंद बोरकर या पूर्व पार्षद गोपाल पवमे को ही भाजपा प्रत्याशी बनाये तभी इस वार्ड से भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related