HomeसिवनीSeoni Mob Lynching: सिवनी पहुंची कांग्रेस नेताओं की टीम, मॉब लिंचिंग से...

Seoni Mob Lynching: सिवनी पहुंची कांग्रेस नेताओं की टीम, मॉब लिंचिंग से पीड़ित परिवारों से मिले नकुल नाथ

Seoni Mob Lynching: Team of Congress leaders reached Seoni, Nakul Nath met families victims of mob lynching

Date:

सिवनी जिले में दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, ये मामला हालाँकि कुछ दिनों पहले का है लेकिन सिवनी पुलिस ने तुरंत ही अपनी कार्रवाई तेज कर दी थी.

इस घटना के सामने आने के बाद ही सिवनी पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही पीड़ित परिवार को मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से 8.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया, मुआवजे के साथ ही परिवार के एक – एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

कांग्रेस शुरू से ही इस मामले में बजरंगदल और आरएसएस से जुड़े होने के दावे कर रही थी, लेकिन सिवनी पुलिस पूरे मामले में बहुत पेनी नजर बनाए राखी है और सिवनी पुलिस ने यह स्पष्ट भी किया है कि इस मामले में आरोपियों के किसी संगठन से जुड़े होने से इनकार कर दिया है।

छिंदवाडा कांग्रेस विधायक नकुल नाथ पहुंचे सिवनी

इस मामले ने सिर्फ जिले और प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में तूल पकड़ लिया है एक तरफ प्रियंका गाँधी भी इस मामले में लगातार ही सोशल मीडिया पर बयान जारी कर रही है तो भाजपा भी कतई पीछे नहीं है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश गृह मंत्री ने भी अपने बयान जारी कर इस मामले में दोषियों को सजा दिलाने की बात कही

इसी बीच छिंदवाडा विधायक नकुल नाथ भी पीड़ित परिवार से मिलने सिवनी पहुंचे उन्होंने कहा ” सिवनी ज़िले के ग्राम सागर और ग्राम सिमरिया में पिछले दिनों 2 आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी इस घटना का संज्ञान लेने आज नेता प्रतिपक्ष श्री गोविंद सिंह जी , पूर्व मंत्री तरुण भनोत , विधायक हिना काँवरे जी, बरघाट विधायक अर्जुन काकोड़िया जी , ज़िला कांग्रेस कमेटी सिवनी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना जी एवं अन्य साथियों के साथ पीड़ित परिवारों से मिला एवं उन्हें हर संभव मदद और न्याय दिलाने का वादा किया । भाजपा के राज में आदिवासियों पर इस तरह का क्रूर अत्याचार बेहद निंदनीय है और मैं एवं कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के हक की लड़ाई आखरी दम तक लड़ेंगे”

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related