Homeसिवनीसिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सुन रहे चौपाल मे समस्याएं - जरुरतमंदों...

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सुन रहे चौपाल मे समस्याएं – जरुरतमंदों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की

Date:


सिवनी: आज दिन- सोमवार, दिनांक 25/04/2022 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने चौपाल मे ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यो व जरुरतमंदों के लिए आर्थिक सहायता हेतु राशि स्वीकृत किया।

सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत की जा रही पैदल परिक्रमा यात्रा मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने चौपाल मे एकत्रित हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उपस्थित शासकीय अमले को निराकृत किये जाने के निर्देश दिये।

जिसमें यथासंभव जन समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों की मांग पर ग्राम पंचायत डुंगरिया के ग्राम मटठाटोला मे सभामंच व ग्राम व ग्राम पंचायत चीजबंद मे माता दिवाला के पास बाउंड्री बाल निर्माण हेतु 1-1 लाख की विधायक निधि स्वीकृत किया।

इसी प्रकार क्षेत्र के जरुरतमंदों सर्वश्री बसौडी जी, अनकलाल जी, श्रीमती प्रमिला भलावी जी, श्रीमती कुसुम उईके जी, रश्मि भारद्वाज जी, ज्योति रसिक जी, रामाधार नरेती जी, मुरली चंद्रवंशी जी, कोमल प्रसाद चंद्रवंशी जी, श्रीमती शैलकुमारी जी, प्रभुदयाल जी सलोनी बघेल जी, सरवन जी, विपिन तिवारी जी, धानू जी, सरस्वती बाई जी एवं आनंद कुमार जी को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता राशि विधायक स्वेच्छानुदान निधि से स्वीकृत किया।

प्रातःकाल 05:00 बजे ग्राम मेहराखापा से पाचवें दिवस पुन: पैदल परिक्रमा यात्रा प्रारंभ करते हुए विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने ग्राम करकोटी, छिंदबर्री, चीजबंद, सालाई, मटठाटोला होते हुए बाघदेव बंजारी पहुंचकर दोपहर विश्राम किया।

इस दौरान जगह- जगह परिक्रमा यात्रा का ग्रामीण जनों द्वारा ढोल-बाजे के साथ मंगल कलश लेकर फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। विश्राम के पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी बाघदेव बंजारी से निकलकर चूना भट्टी, छिडिया पलारी, जनता नगर, खैरीटेक, सिमरिया, पलारी, ग्राम चांवडी की ओर प्रस्थान करेंगे। जहां ग्राम चांवडी मे चौपाल लगाई जावेगी।

इस दौरान सर्वश्री श्याम मिलन पांडे जी विधायक प्रतिनिधि, रामजी चंद्रवंशी जी भाजपा मंडल अध्यक्ष करकोटी, किसन साहू जी, अरविंद सेन जी भाजपा मंडल अध्यक्ष लखनादौन, नरेन्द्र ठाकुर जी, अखिलेश खेडीकर जी, सतीश दुबे जी विधायक प्रतिनिधि, मनोज नामदेव जी, पीयूष दुबे जी, रमाकांत राजू राय जी, संकेत विक्की शिवहरे जी, विधायक प्रतिनिधि, हर्ष राय जी सरपंच बलारपुर, अखिलेश राय जी, मनीष मोनू मिश्रा जी, किशोर यादव जी, नकुल हनवत जी, हेमंत टेंभरे जी, बिहारी पटले जी, जितेन्द्र हनवत जी, सुनील डहेरिया जी, बद्रीप्रसाद हनवत जी, निरंजन हनवत जी, बसंत कटरे जी, शेरसिंह उइके जी सरपंच ईंदावाडी, नरेश नरेती जी, रंजीत राय जी, पवन राहंगडाले जी, विजय राहंगडाले जी, अहफाज खान जी, विक्रम यादव जी, विनीश दुबे जी, जेडी भाऊ जी, दिलीप परते जी, आशीष बिसेन जी, लक्ष्मी पटले जी, सरदार सिंह बिसेन जी, सुभाष चंद पटले जी सहित पीएसओ मेजर अशोक चौधरी जी, पीएसओ आनंद शुक्ला जी, संतोष कुमरे जी, प्रदीप रजक जी, अजय यादव जी,देवेन्द्र राठौर जी, संतोष कुमरे जी स्टाफ एवं ग्रामीण जन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related