Homeसिवनीसिवनी: घटना स्थल से मिला मांस, 2 लोगों की मौत पर जमकर...

सिवनी: घटना स्थल से मिला मांस, 2 लोगों की मौत पर जमकर हुआ हंगामा, 6 घण्टे लगा जाम, 3 गिरफ्तार, दी नोकरी और…

Seoni: Meat found from the incident site, there was a lot of uproar over the death of 2 people, jammed for 6 hours, 3 arrested, the job and...

Date:

सिवनी। विकासखंड कुरई के मुख्य मार्ग पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। कुरई के गांव सिमरिया में गोकशी के आरोप में दो आदिवासी व्यक्तियों को कुछ लोगों ने पीट पीटकर मार डाला।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश पनपा और आक्रोशित ग्रामवासी बड़ी संख्या में मुख्य मार्ग पर जाम लगते हुए बैठ गए। सुबह से सड़क के दोनों छोर पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कुरई पहुँचे।

ग्राम सिमरिया थाना कुरई में आज सुबह हुई घटना में पुलिस एवं प्रशासन ने निम्नलिखित कार्यवाही की है।

अपडेट – 09 आरोपी गिरफ्तार

  1. घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद 06 आरोपियों एवं अन्य 03 आरोपी कुल 09 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
  2. दोनों पीड़ित परिवारों को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत राशि नियमानुसार दे दी गई है।
  3. दोनों पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति भी दे दी गई है।

वही आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक के साथ मृतक के स्वजन व ग्रामीणों ने लगभग 6 घंटे तक नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 को जाम रखा। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ चक्का जाम आंदोलन शाम करीब 6.15 बजे खत्म हुआ।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि गोकशी के आरोप में करीब 15 ग्रामीणों ने विकासखंड कुरई के सिमरिया गांव निवासी धानसाय, सागर गांव निवासी संपत बट्टी व बृजेश को घेरकर बुरी तरह मारपीट की। जिससे धानसाय व संपत की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने लगभग 12 किलो गोमांस जब्त किया।

वही मंगलवार की दोपहर बरघाट के कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडि़या व ग्रामीणों ने कुरई थाने के सामने हाईवे जाम कर दिया। नागपुर जबलपुर हाईवे में दोनों ओर 7 से 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फसने के कारण यात्रियों व वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

थाना कुरई के दोहरी हत्या के प्रकरण में 09 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 03.05.2022 को प्रार्थी ब्रजेश बट्टी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर में सो रहा था कि 2:30 से 3:00 बजे सुबह इसके घर के पीछे अचानक गाली गुप्तार कर मारपीट झगड़ा करने की आवाज आई ता यह उठकर देखा कि उसके गांव के धनसा इनवाती निवासी सिमरिया और सागर के सम्पत बट्टी को 15 से 20 लोग तुमने गाय क्यों काटा कहकर लाठी डंडे से मार रहे थे

तब प्रार्थी घटना के पास पहुंचा तो शेर सिंह राठौर ने इसे भी हाथ में लाठी से मारा और शेर सिंह के साथ अजय साहू, वेदांत चौहान, दीपक अवधिया, बसंत रघुवंशी, रघुनंदन रघुवंशी और उनके 10 से 12 साथी सभी लाठी-डंडे से धनसा और सम्पत को मार रहे थे इसी बीच बजरंग दल वालों ने फोन से चौकी बादलपार पुलिस को फोन लगाए तो बादलपार पुलिस भी वहां पहुंच गई इसके बाद बादलपार चौकी पुलिस वाले धनसा और संपत जो मारपीट में बेहोश हो गए थे, घायल अवस्था में थे, उन्हें लेकर सरकारी अस्पताल कुरई ले आए।

जहां इलाज के दौरान प्रातः 5:30 से 6:00 के बीच धनसा की मृत्यु हो गई और आधे घंटे बाद संपत की भी मृत्यु हो गई की रिपोर्ट पर थाना कुरई में अपराध क्रमांक 250/2022 धारा 147, 148, 149, 302, 323 भा द वि एवम 3 (2)v st/sc का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मौक से पुलिस द्वारा 15 किलो ग्राम गोमांस बरामद किया गया।

उक्त सूचना की प्राप्ति पर पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक द्वारा तत्काल घटनास्थल का दौरा किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस के मरावी, एसडीओपी बरघाट श्री शशिकांत सरयाम, एसडीओपी केवलारी बी एस गोठरिया को पृथक पृथक टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

उपरोक्त घटना से आक्रोशित होकर ग्राम वासियों द्वारा बरघाट विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया के नेतृत्व में एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ कुरई में हाईवे पर जाम लगा दिया गया जो मौके पर जिला कलेक्टर सिवनी एवं पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

थाना प्रभारी कुरई, थाना प्रभारी डूंडा सिवनी, थाना प्रभारी लखनवाडा, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी बंडोल, थाना प्रभारी अरी के नेतृत्व में पृथक पृथक टीम तैयार कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास प्रारंभ किए गए। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर प्रकरण में 09 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सराहनीय कार्य- एसडीओपी बरघाट शशिकांत सरयाम, एसडीओपी केवलारी बी एस गोठरिया, थाना प्रभारी कुरई जी एस उइके, थाना प्रभारी कोतवाली महादेव नागोतिया, थाना प्रभारी डूंडा सिवनी देवकरण डहरिया थाना प्रभारी लखनवाडा नवीन जैन, थाना प्रभारी बंडोल पंचम देशमुख, थाना प्रभारी अरी दयाराम शरणागत, उपनिरीक्षक रमेश गायधने, उप निरीक्षक दिलीप पंचेश्वर, एएसआई प्रमोद भारद्वाज, साइबर सेल से एएसआई देवेंद्र जायसवाल आरक्षक अजय बघेल का योगदान रहा।

हत्या के इस मामले में शामिल आरोपितों से पुलिस ने गोपालगंज निवासी अजय साहू, दीपक अवधिया व एक अन्य आरोपित शिवराज रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। वही चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं आंदोलनकारियों की मांग पर बादलपार निवासी शेर सिंह राठौर नामक व्यक्ति की पान की दुकान को तोड़ दिया गया है।

आंदोलनकारियों का कहना था कि हत्या में शामिल आरोपितों के वैध निर्माण भी तोड़े जाएं। इस मामले में अधिकारियों ने समझाइश दी कि वह वैध निर्माण को नहीं तोड़ सकते हैं। काफी समझाइश के बाद शाम करीब 6 बजे आंदोलनकारियों ने जाम समाप्त किया।

मृतक धानसाय व संपत के शव का शाम को पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।साथ ही उन्हें उचित मुआवजा राशि, आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

आंदोलन के दौरान दोनों मृतकों के शव कुरई अस्पताल में ही रखे गए। आंदोलन समाप्त होने के बाद यहीं पर उनका पीएम कराया गया।

दी गई नोकरी व राशि – हत्या के प्रकरण में जिला प्रशासन ने स्वजनों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई गई हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 व मप्र नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1995 के प्रावधान अनुसार सागर गांव के निवासी मृतक संपत लाल वट्टी की पुत्री सुनीता वट्टी को आदिवासी कन्या आश्रम बरेलीपार में व सिमरिया निवासी मृतक धानसाय इनवाती के पुत्र जयप्रकाश इनवाती को हाईस्कूल विजयपानी में दैनिक वेतन भोगी के पद में पदस्थ किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए है।इसी तरह अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के प्रावधान अनुसार मृतक संपत लाल वट्टी के आश्रित मटठो बाई को 8 लाख 25 हजार और मृतक धानसाय इनवाती के आश्रित फुलबती इनवाती को 8 लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related