सिवनी में पुष्य नक्षत्र पर बाजार हुआ गुलजार, अब है धनतेरस का इंतजार

SHUBHAM SHARMA
3 Min Read

सिवनी। पुष्य नक्षत्र में खरीदारी से बाजार गुलजार रहा।दोपहर के बाद शहर के मुख्य बुधवारी बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदी करने पहुंचे। वहीं देर रात तक खुली दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। कोई वाहन, तो कोई ज्वैलरी, तो कोई वस्त्रों की दुकान पर नजर आया। पुष्य नक्षत्र के बाद अब दुकानदारों को धनतेरस का इंतजार है।

त्योहार के आसपास वाहन खरीदने वाले लोग शुभ मुहूर्त के इंतजार में थे। गुरूवार को पुष्य नक्षत्र में लोगों ने बाइक की खरीदी की। बाइक एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर सुबह से ही लोग अपने पंसद की बाइक बुक कराने पहुंचे। इस दिन करीइ 10 बाइक के सौदे तय हुए।

कुछ ने गुरूवार तो कुछ ने धनतेरस के दिन बाइक उठाने के लिए बुक कराई। पुष्य नक्षत्र में चांदी के सिक्के व मूर्तियों की मांग भी अच्छी रही।ज्वेलर्स विक्रेताओं ने बताया कि इस बार चांदी के सिक्के, मूर्तिया पुष्य नक्षत्र में अधिक पंसद की गई।वहीं लोगों ने कम वजन की ज्वैलरी अधिक मात्रा में खरीदी।

पुष्य नक्षत्र के दिन सुबह से ही लोग टीवी पंसद करते नजर आए। लोगों में 32 से लेकर 42 इंच के एएलइडी खरीदने में अधिक रूझान रहा।पुष्य नक्षत्र पर बर्तन की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। शहर सहित अंचल के उपभोक्ता बर्तनों की दुकान पर अपने पसंद के बर्तन खरीदते नजर आए।

बर्तन व्यवसायी ने बताया कि शहर में करीब 10 लाख के बर्तन का व्यापार हुआ। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कुछ लोगों ने तांबे-पीतल के भी बर्तन खरीदे।

दीपावली पर्व नजदीक आते ही लोग अब नए-नए कपड़े खरीद रहे है। वहीं पुष्य नक्षत्र पर दीपावली के पूर्व लोगों ने जमकर कपड़ की खरीदी की। वहीं महिलाएं भी साडि़यां खरीदते नजर आई।दुकानदारों ने बताया कि इस समय महिलाएं आकर्षक कम वजन की साडियां पसंद कर रही है। इसके अलावा घर को नया लुक देने के लिए फर्नीचर खरीदने के लिए भी लोग पहुंचे।शहर के संचालकों ने भी फर्नीचर की विशेष वैरायटियों के साथ दुकानों को सजाया।

Web Title: Seoni: Market buzzes on Pushya Nakshatra in Seoni, now waiting for Dhanteras

Share This Article
Follow:
Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *