Homeसिवनीसिवनी: कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में सिर पर लठ मारकर कर...

सिवनी: कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में सिर पर लठ मारकर कर दी पिता की हत्या

Seoni: Kalyugi son killed his father by hitting him on the head in a minor dispute

Date:

सिवनी। जिले के बरघाट थाना अंतर्गत केसलई गांव में मवेशियों को बांधने के विवाद पर बेटे ने पिता के सिर पर लठ से हमला कर दिया, जिससे 55 वर्षीय पिता की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपित बेटा शराब के नशे में था। बरघाट एसडीओपी शशिकांत सैयाम ने बताया कि केसलई गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे मृतक देवी प्रसाद काकोड़िया (55) का बेटे अमन सिंह काकोड़िया (24) का मवेशियों को घर में बांधने को लेकर विवाद हो गया।

गुस्से में आकर बेटे ने पिता के सिर पर लठ से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से देवीप्रसाद काकोड़िया लगने से मौके पर ही मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही बरघाट पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले में जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related