Homeसिवनीसिवनी: भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करना पड़ा महंगा, हाथ छूटने...

सिवनी: भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करना पड़ा महंगा, हाथ छूटने से नदी में डूबे युवा की हुई मौत

Seoni: It was costly to cross the river holding the tail of the buffalo, the death of a young man drowned in the river due to the loss of his hand

Date:

सिवनी। अपनी भैंस को चराने के लिए घर और जंगल के बीच पड़ने वाली बारिश के दिनों में पानी से लबालब भरी नदी को भैंस की पूंछ पकड़कर पार करने वाले 35 वर्षीय युवक का नदी में बहने के बाद गुरुवार की शाम शव मिलने से परिवार और गांव में मातम छा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ताखलाकला निवासी 35 वर्षीय संजय ठाकुर बुधवार को सुबह 10 बजे अपनी भैंस चराने के लिए पानी से लबालब भरी नदी पार करके जंगल जाता था। क्योंकि युवक को तैयार कर नहीं आता था। इस वजह से नदी पार करने वह भैंस को नदी में उतारकर वह भैंस की पूंछ पकड़कर आसानी से नदी पार कर लेता था।

बुधवार को नदी में पानी के तेज बहाव के चलते भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहे 35 वर्षीय युवक का हाथ भैंस की पूंछ से छूट गया और वहां नदी के तेज बहाव से बह गया इसकी खबर जैसे ही लगी परिजन व गांव वासी बुधवार को नदी तट पर पहुंचे जहां काफी पतासाजी की गई व गोताखोर की टीम भी पहुंची लेकिन असफलता हाथ लगी गोताखोर टीम ने बुधवार को शाम तक युवक की तलाश की पर शव नहीं मिला

जिसके बाद उसके दूसरे दिन गुरुवार को सुबह से पुनः तलाशी अभियान शुरू किया गया जहां गुरुवार शाम 4:30 बजे इकलौते पुत्र संजय का सब लगभग 1 किलोमीटर दूर सजन वाला घाट में मिला इस मामले में परिजनों ने बताया कि तीन बहनों में वह इकलौता पुत्र था भाई की मौत की खबर सुनकर तीनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं युवक का विवाह 4 साल पहले हुआ था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related