Homeसिवनीसिवनी: शनिवार को गजब का रहा मौसम, सुबह छाया घनघोर कोहरा, दोपहर...

सिवनी: शनिवार को गजब का रहा मौसम, सुबह छाया घनघोर कोहरा, दोपहर में धूप फिर शाम को खूब बरसे मेद्य

Seoni: It was a wonderful weather on Saturday, morning shade, heavy fog, afternoon sunshine and then it rained heavily in the evening.

Date:

सिवनी। शनिवार को जिला मुख्यालय में सुबह से शाम तक कुछ घंटों में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिला। शुक्रवार को बारिश के बाद शनिवार सुबह पूरा शहर घनघोर कोहरे की आगोश में दिखाई दिया।

कुछ देर के लिए आसमान में छाए कोहरे की चादर के बीच झांकता सूरज भी चांद जैसा प्रतीत हुआ। हालाकि सुबह 8 बजे के बाद तीखी होती सूरज की किरणों के बीच कोहरा गायब हो गया।

इसके बाद दोपहर तक सूरज आसमान में तमतमाते दिखे। कुछ ही घंटों में लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगा। लेकिन शाम होते ही एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और घने काले बादल छा गए। इसके बाद करीब आधा घंटे तक मेद्य जमकर बरसे और शहर को पानी से तरबतर कर दिया।

इसके बाद वर्षा का दौर थम गया। वहीं दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिसे के आसपास रहा।करीब आधा घंटे की वर्षा में आधा इंच (11.4 मिमी) दर्ज की गई है।

कई हिस्सों में गिरा पानी – 

शनिवार को जिले के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई। सिवनी के अलावा छपारा क्षेत्र में बादल छाने के साथ ही झमाझम वर्षा हुई।कई क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न हो गई। निचले स्थानों पर रपटे-पुलिया पर पानी बढ़ जाने से लोगों को आवाजाही में समस्या हुई। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...