Homeसिवनीसिवनी: पति ने पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट,...

सिवनी: पति ने पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, फिर फांसी लगा की खुदकुशी

सिवनी। पति-पत्नी का आपस में ऐसा विवाद हुआ की पति ने अपनी पत्नी कि घर पर हत्या कर स्वयं पेड़ पर फांसी के फंदे में झूल आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Date:

सिवनी। पति-पत्नी का आपस में ऐसा विवाद हुआ की पति ने अपनी पत्नी कि घर पर हत्या कर स्वयं पेड़ पर फांसी के फंदे में झूल आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

अरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पिपरिया में दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें 58 वर्षीय कुशनजी बिसेन और उनकी पत्नी प्रमिला बाई (55) निवासी पिपरिया दोनों साथ रहते थे। बच्चे नागपुर में रहकर काम करते हैं।

घर पर दोनों पति-पत्नी साथ-साथ रहने के साथ ही गत दिवस पति का अपनी पत्नी से वाद विवाद हुआ। रात में हुए झगड़े में पति इतना ज्यादा आक्रोशित हुआ कि कुल्हाड़ी के वार से पत्नी प्रमिला बाई की हत्या कर दी।

इसके बाद इस घटना से वह इतना छुब्ध हुआ कि खेत में लगे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related