Homeसिवनीसिवनी: हमेशा दरकिनार किए जाने वाले आनंद पंजवानी ने आखिर कैसे पछाड़ा...

सिवनी: हमेशा दरकिनार किए जाने वाले आनंद पंजवानी ने आखिर कैसे पछाड़ा दिग्गजों के गुटों को

Seoni News: सिवनी: हमेशा दरकिनार किए जाने वाले आनंद पंजवानी ने आखिर कैसे पछाड़ा दिग्गजों के गुटों को

Date:

सिवनी (Seoni News): सिवनी जिले की राजनीति कभी कभी तो ऐसी हो टी है कि राजनैतिक पंडितों के समझ से भी बाहर हो जाती है. सिवनी जिला मुख्यालय की बात करें तो यहां अक्सर देखा गया है कि कांग्रेस पार्टी के एक ही जिले में अनेकों गुट बने हुए है, जिसमे हमेशा से ही एक गुट के युवा नेता आनंद पंजवानी (Anand Panjwani) को दरकिनार किया जाता रहा है. लेकिन अचानक से जिले के दिगाजों को पछाड़ आनंद (Anand Panjwani) का विधायक पद के लिए टिकट ले आना दिग्गजों को रास नहीं आ रहा.

हालाँकि आनंद पंजवानी युवाओं में काफी लोकप्रिय है, कांग्रेस ने इस बार अलग ही रणनीति बनाई है, कांग्रेस ने जिस तरह सिवनी जिले से दिग्गजों को नजरअंदाज किया है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस ने पूरी तरह अपनी रणनीति में बदलाव कर लिया है.

लेकिन जिले में चर्चा यही चल रही है कि आखिर आनंद पंजवानी ने कैसे सिवनी के दिग्गजों को टिकट हासिल करने में मात दी..

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

सिवनी में दिनेश राय VS आनंद पंजवानी – Anand Panjwani vs Dinesh Rai

सिवनी विधानसभा में अब भाजपा से विधायक दिनेश राय मुनमुन (Dinesh Rai Munmun) और कांग्रेस से आनंद पंजवानी (Anand Panjwani) विधायक पद के लिए आमने सामने होंगे. कांग्रेस पार्टी ने आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित भाजपा के महत्वपूर्ण चेहरों के खिलाफ प्रमुख उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस पितृ पक्ष खत्म होने का इंतजार कर रही थी और इसलिए इसे शुभ अवसर मानते हुए नवरात्रि के पहले दिन उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।

कांग्रेस ने आज आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने सिवनी से दिनेश राय मुनमुन के खिलाफ आनंद पंजवानी, केवलारी से ठाकुर रजनीश सिंह लखनादौन से योगेंद्र बाबा बरघाट से सिटिंग एमएलए अर्जुन सिंह काकोडिया , पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को छिंदवाड़ा से, विक्रम मस्तल को बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ और जीतू पटवारी को राऊ सीट से मैदान में उतारा है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related