सिवनी: बरघाट जनपद की ग्राम पंचायत धारना कला में शासकीय संपत्ति का हो रहा दुरूपयोग

Date:

सिवनी, धारना कला: उल्लेखनीय है की विधायक निधि एवं सांसद निधि से बरघाट जनपद की अधिकतर ग्राम पंचायतो मे पानी के टेकर तथा यात्री प्रति छालय तथा पशुवाहन प्राप्त हुऐ है किन्तु उनका कितना सदुपयोग हो रहा है देखते ही बनता है.

ग्राम पंचायत धारनाकला को विधायक निधि से तो बहुत से कामो के साथ साथ पशुओ के लिये ग्राम पंचायत को पशु वाहन भी उपलब्ध कराया गया था किन्तु विगत तीन से चार वर्षो से यह पशु वाहन व्यक्ति विशेष के यहा खडा है इस वाहन मे आज तक पशुओ का लाना ले जाना तो नही हुआ.

किन्तु इस वाहन मे साग सब्जी के बेलो से सब्जी जरूर उत्पन्न हो रही है इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है की हमारे नेताओ ने ग्राम के विकाश मे कितनी सहभागिता से विकास पर ध्यान दिया है.

अथवा ऐसी सामग्री पंचायतो को जरूर प्रदान की जिसमे प्रदाय सामग्री पर अच्छा खासा कमीशन जो इन्हें प्राप्त हुआ है और खासकर बरघाट विकास खंड मे यह कहानी जरूर देखी जा सकती है जहा जनता से जुडे विकास कार्य तो नही हुऐ किन्तु पंचायतो को प्रदाय सामग्री मे अच्छे खासे लगे बोर्ड और बैनर इनका प्रचार जरूर कर रहे है.

पानी टेकंरो का पता नही
यहा यह भी उल्लेखनीय है की ग्राम पंचायत धारनाकला मे वैसे तो सांसद निधि से एवं विधायक निधि से प्रदाय किये गये चार पानी के टेकर है किन्तु पंचायत मे आज की स्थिति मे एक भी पानी का टेकर उपलब्ध नही है और न ही ग्राम पंचायत को प्रदाय टेकरो से किसी भी प्रकार की आय पंचायत मे दर्ज है.

सबकुछ अपने हिसाब से संचालन करते हुऐ बन्दर बाट करना भी सामने आया है जबकि गाव मे जिसने भी पानी का टेकर अपने सामाजिक अथवा धार्मिक कार्य के लिये उपयोग किया है उसने टेकंर का किराया का भुगतान जरूर किया है किन्तु पंचायत के रिकार्ड मे हिसाब किताब का कोई लेखा जोखा नही है इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है की पंचायत की सम्पति का किस तरह दोहन किया गया है.

नल जल योजना का कोई हिसाब नही
यहा यह भी उल्लेखनीय की धारनाकला मे नल जल योजना संचालित है और सैकड़ो की तादाद मे नल जल योजना के कनेक्शन से आय प्राप्त हुई है किन्तु वर्षो से ग्रामीणो से नल जल योजना के नाम पर वसूली गई राशि का कोई हिसाब किताब पंचायत मे नही है और न ही वसूली गई राशि पंचायत खाते मे जमा हुई है इतना जरूर हुआ है शासन की राशि से नल योजना के नाम पर लाखो का भुगतान बिजली बिल के नाम पर जरूर किया किया गया है.

महिला समूह ने खोली पोल
यहा यह बताना भी लाजिमी है की नल योजना का संचालन और वसूली का कार्य गत एक एक वर्ष से महिला समूह के द्वारा किया जा रहा है जिसमे महिला समूह ने एक वर्ष से कम समय मे ही लाखो रूपये की नल जल योजना योजना की राशि पंचायत खाते मे जमा की है किन्तु इसके पूर्व का नल योजना का लाखो रूपये कहा गया समझ से परे है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...