Homeसिवनीसिवनी: बिजली का तार किसान के ऊपर गिरा, दो किसानों की मौके...

सिवनी: बिजली का तार किसान के ऊपर गिरा, दो किसानों की मौके पर मौत, कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बकोड़े निलंबित

Seoni: Electricity wire fell on the farmer, two farmers died on the spot, junior engineer Manish Kumar Bakode suspended

Date:

सिवनी। सोमवार की शाम को विकासखंड बरघाट अंतर्गत गांव अमीनगंज निवासी 2 किसान के ऊपर बिजली का तार गिर गया जिसके चलते दोनों की मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने बरघाट मुख्य मार्ग पर शाम को जाम लगा दिया जिसके चलते आवाजाही यहां बंद हो गई। जाम शाम 5 बजे से 7 बजे तक लगा रहा। अधिकारियों की समझा इसके बाद आक्रोशित लोग माने और जाम हटाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बरघाट अंतर्गत बरघाट से 5 किलोमीटर दूर गांव अमीनगंज में निवासी 2 किसान खेत में काम कर रहे थे। तभी वहां से गुजरी एलटी लाइन बिजली का तार किसानों के ऊपर गिर गया। चालू बिजली के लाइन की चपेट में किसान आ गए जहां उनकी मौत हो गई।

फिलहाल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक किसानों के नाम सुरेश ब्रहमे व नरेंद्र सोनवाने बताया जा रहा है। जिनकी उम्र 50 से 52 वर्ष की बताई जा रही है। वहीं आक्रोशित लोगों ने सिवनी-बालाघाट मार्ग पर जाम लगा दिया। बरघाट में आक्रोशित लोग मार्ग पर जाम लगा कर बैठ गए और कार्यवाही की मांग करने लगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरघाट विद्युत वितरण कंपनी के मनीष कुमार बकोड़े कनिष्ठ अभियंता बरघाट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related