Homeसिवनीसिवनी: उड़ान सूत्र सेवा बस और बोलेरो की सीधी टक्कर, 2 लोगों...

सिवनी: उड़ान सूत्र सेवा बस और बोलेरो की सीधी टक्कर, 2 लोगों की मौत

Date:

सिवनी: बरघाट क्षेत्र में साइड सोल्डर बन रहा है मौत का कारण. सिवनी-बालाघाट रोड के धारनाकला से लगे ग्राम कौडिया में आज फिर 11 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सूत्र सेवा बस तथा बोलेरो वाहन की सीधी भिड़ंत में घटना स्थल पर ही बोलेरो में सवार दो युवकों की मौत हो गई।

दुर्घटना इतनी वीभत्स थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए तथा बोलेरो वाहन में फंसे युवकों को बोलेरो काटकर पुलिस की मौजूदगी में निकाला गया। दुर्घटना इतनी वीभत्स थी कि घंटों जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

खबर मिलते ही तहसीलदार संजय बरैया, एसडीओपी गठरे, थाना प्रभारी बरघाट अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए तथा बेकाबू स्थिति को सँभालते हुए सबसे पहले बोलेरो में फंसे शवों को निकालते हुए आवागमन को प्रारंभ कराने में महती भूमिका अदा की।

सिवनी: उड़ान सूत्र सेवा बस और बोलेरो की सीधी टक्कर – Seoni – Barghat Udaan Sootr Seva Bus Accident

इनकी हुई मृत्यु:

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने गृह ग्राम विजयपानी मोवाड से बोलेरो वाहन में सवार चार युवक बालाघाट जा रहे थे, तभी कौडिया ढाबा के समीप सूत्र सेवा की उड़ान बस और बोलेरो वाहन के बीच साइड सोल्डर के कारण जबरदस्त सीधी भिड़ंत हुई।

बोलेरो वाहन चालक तथा मालिक रोहित पिता गरीबा ककोडिया (उम्र 30 वर्ष, मोवाड) तथा ग्राम पखारा निवासी श्री चन्द बुज़ुर्ग बिसेन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बुरी तरह घायल मुकुंद कुमरे पिता बिनदेसिह (उम्र 18 वर्ष) प्रदेश ककोडिया (उम्र 19 वर्ष) का उपचार जारी है।

साइड सोल्डर के कारण आए दिन हो रही वीभत्स दुर्घटनाएँ:

यहाँ बताना भी लाजिमी है कि सिवनी-बालाघाट रोड में साइड सोल्डर के कारण आए दिन छोटी से बड़ी दुर्घटनाएँ घटित हो रही हैं तथा दुर्घटना में लोग काल के गाल में समा रहे हैं।

सिवनी-बालाघाट रोड के किनारे लगभग एक से सवा फिट की गहरी नाली रोड के किनारे बन गई है, जिसे भरने की मांग लगातार की जा रही है, किन्तु इतनी दुर्घटनाएँ घटित होने के बाद भी न ही संबंधित विभाग का ध्यान है और न ही जिले के तथा विकासखंड के शीर्ष राजनैतिक नेतृत्व का।

जिस स्थान पर आज इतनी वीभत्स दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है, उस स्थान की यह पहली नहीं अपितु चौथी घटना है। साथ ही सूत्र सेवा उड़ान बस की यह दूसरी जानलेवा घटना है। इसके बाद भी विभाग तथा शीर्ष नेतृत्व आंख पर पट्टी बांधे हुए हैं।

राहुल उईके जनपद सदस्य उतरेंगे रोड पर:

साइड सोल्डर के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं तथा मौत को लेकर जनपद सदस्य तथा कांग्रेस नेता राहुल उईके ने क्षेत्र की जनता के साथ विभागीय निष्क्रियता का खुलकर विरोध करने का ऐलान किया है।

बरघाट अस्पताल में अपनी मौजूदगी में राहुल ने मृतक परिवार तथा घायलों के परिवार की मदद करते हुए लगातार हो रही गंभीर दुर्घटनाओं को लेकर संवेदना व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related