Homeसिवनीसिवनी: देवाधिदेव महादेव एवं जगत जननी मां पार्वती का होगा विवाह, मठ...

सिवनी: देवाधिदेव महादेव एवं जगत जननी मां पार्वती का होगा विवाह, मठ मंदिर से निकलेगी बारात

आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठ मंदिर प्रागंण सिवनी से आगामी 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शाम 5 बजे भगवान भोलेनाथ की बारात विधि विधान के साथ निकाली जायेगी

Date:

सिवनी: आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठ मंदिर प्रागंण से आगामी 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शाम 5 बजे भगवान भोलेनाथ की बारात विधि विधान के साथ निकाली जायेगी।

मठ महाकाल समिति सिवनी से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान मठ मंदिर वर पक्ष होगा जबकि वधु पक्ष की ओर से श्रीगणेश मंदिर समिति छिन्दवाड़ा चौक आयोजन में शामिल होगी।

विवाह समारोह मठ मंदिर प्रागंण में आयोजित होगा। इसके पूर्व प्रतित्माक विवाह के लिए भूत प्रेतो के साथ बैंड बाजों व शैला गु्रपों व डीजे के साथ बारात मठ मंदिर प्रागंण से आरंभ होकर एलआईबी चौक, दुर्गा चौक से होती हुई नेहरू रोड़ पहुंचेगी जहां अनेक स्थानों पर बारातियों के स्वागत की व्यवस्था की गई है।

नगर पालिका चौक से बारात छिन्दवाड़ा चौक होते हुये पुन: मठ मंदिर प्रागंण पहुंचेगी जहां पूर्ण विधि विधान के साथ माता प्रार्वती व भगवान महादेव का मंत्र उ”ाार के साथ विवाह संपन्न होगा।

इससे पूर्व 27 एवं 28 फरवरी को मठ मंदिर प्रागंण में महेंदी रस्म एवं महिला संगीत का कार्यक्रम भी परंपरा अनुसार आयोजित किया जायेगा जहां प्रतिदिन रात्रि 8 बजे भगवान भोलेनाथ की महाआरती का आयोजन होगा।

मठ महाकाल समिति सिवनी द्वारा सभी धार्मिक, समाजिक व समाज सेवी संगठनों से इस आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ कमाने का अनुरोध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related