सिवनी/धारनाकला (एस.शुक्ला): महिला समूहो ने मासूमो के निवाले मे हुऐ भ्रष्टाचार एवं 30 सितम्बर तक खाद्यान एव संचालन राशि प्राप्त न होने पर आगामी माह मे 3 अक्टूबर 2022 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मध्य प्रदेश के समस्त जिले मे करने का एलान किया है.
जिससे सरकार की महती योजना मध्यान्ह भोजन का प्रभावित होना तय है के साथ साथ मध्यान्ह भोजन कक्ष मे ताले लग जायेंगे
प्रान्तीय महिला स्व सहायता समूह साँझा चूल्हा रसोईया महासंघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री मति सरिता ओमप्रकाश बघेल ने बताया की वर्तमान मे मध्य प्रदेश मे पी एम पोषण मध्यान्ह भोजन की स्थिति जितनी दयनीय है उतनी शायद किसी भी राज्य मे नही होगी.
मध्यान्ह भोजन बन्द होने की स्थिति निर्मित
आगे बताया गया की सम्बंधित विभाग के आला अधिकारियो ने छै माह व्यतीत कर दिया है किन्तु एक शाला एक परिसर के डाइस कोड परिवर्तन के शासन के व्यवस्था के चलते अनेक शालाओं का नाम पोर्टल से गायब कर दिया गया है जिससे अब उन शालाओं का खाद्यान एवम राशि मिलना असम्भव होता जा रहा है
प्राथमिक माध्यमिक शालाओ के छात्रो को न ही खाद्यान और न ही किराने की सामग्री ईधन का पैसा समूहो के खाते मे जमा किया गया है और यही कारण है की समूह का संचालन करने वाली माता बहने कर्ज के बोझ तले दबी कुचली अपमानित हो रही है और मध्यान्ह भोजन बन्द होने की स्थिति से इन्कार नही किया जा सकता.
प्रदेश स्तर पर होगा आन्दोलन
श्री मति सरिता बघेल ने बताया की प्रधान मन्त्री पोषण शक्ति योजना मे भ्रस्टाचार कर रहे अधिकारियो की मनमानी और मासूमो के निवाले को छीनने का प्रयास करने वाले अधिकारियो के खिलाफ प्रान्तीय समूह संघ प्रदेश स्तर पर विशाल आन्दोलन करेगा जिसकी रणनीति सभी जिला मुख्यालय और ब्लाक मुख्यालय पर कर ली गई है
लगाये गम्भीर आरोप
महिला समूह संघ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता बघेल ने महिला समूहो को अधिकारियो के द्वारा परेशान करने के भी आरोप लगाये है
जो महिला समूह अधिकारियो को कमीशन नही दे रहे है उन्हे परेशान किया जा रहा है आनलाइन खाद्यान उपलब्धता के नाम पर कई कई महीने का खाद्यान समूह को नही दिया जा रहा है और अधिकारी निरिक्षण के नाम पर समूह का का अनुबन्ध निरस्त कर रहे है ऐसी स्थिति मे समूह उधार लेकर बच्चो को भोजन नाश्ता कराने का काम कर खुद कर्जदार हो रहे है
कुछ स्कूलो मे तो शाला प्रबंधन समिति स्वार्थ की रोटी सेकने पर असफल होने पर फर्जी शिकायत कर समूह का अनुबन्ध समाप्त कराने के बाद शाला प्रबन्धन समिति के नाम से खुद मध्यान्ह भोजन चलाकर सरकार की इस महती योजना मे फर्जीवाड़ा करने से भी बाज नही आ रहे है
यही कारण है की समूह संघ पूरे प्रदेश मे जोरदार तरीके से अभियान चलाकर विरोध प्रगट करेगा जिसमे ब्लाक और जिला स्तर पर मुख्यालय पर प्रदेश के मुखिया के नाम ञापन देकर की जायेगी
चूकि लम्बे समय से मध्य प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलो मे कक्षा एक से आठवे तक पढने वाले छात्र छात्राओ के साथ आगन वाडियो पर परोसे जाने वाले भोजन एवं नाश्ता पकाने और खिलाने का काम करने वाले स्व सहायता समूहो को भ्रस्टाचार का सामना करना पड रहा है
श्री मति सरिता ने यह भी कहा की मध्य प्रदेश मे पी एम पोषण शक्ति योजना मे सुधार के समय समय पर हमारे द्वारा अथक प्रयास किये गये है किन्तु सम्बंधित अधिकारियो की स्वार्थ लोलुपता के चलते इसमे सुधार नही आया ठीक इसके विपरीत सरकार की महती योजना का संचालन कर रही गरीब माताओ को और समूह को प्रताडित करने का प्रयास किया जा रहा है
जबकि ये गरीब महिलाये और समूह लम्बे समय से अल्प राशि मे सरकार की योजनाओ का इमानदारी से संचालन कर हकीकत मे सरकार की मशा को सफल कर रही है किन्तु किन्तु भ्रष्ट अधिकारियो को यह रास नही आ रहा है अगर इसमे शीघ्र सुधार नही हुआ तो पूरे प्रदेश मे महिला समूह संघ से जुडी लाखो महिलाओ के द्वारा भोपाल पहूचकर भोपाल की सडक जाम करने के प्रयास होगा