सिवनी कोरोना न्यूज़: आज 07 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 05 हुए स्वस्थ
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 9 जनवरी की प्राप्त रिपोर्ट में सिवनी नगरीय क्षेत्र के बारापत्थर में 02, डुंडा सिवनी में 03, महामाया वार्ड में 01 तथा गांधी वार्ड में 01 मरीज मरीज सहित कुल 7 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। वही 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 57238 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1520 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1475 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 35 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 32 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं।