Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: सिर्फ 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले,वहीं 9 हुए स्वस्थ...

सिवनी कोरोना न्यूज़: सिर्फ 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले,वहीं 9 हुए स्वस्थ अब 58 एक्टिव केस

Date:

Seoni Corona News : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की विगत देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 2 नये मरीज क्रमश: धनौरा विकासखण्ड में 1 तथा लखनादौन में 1 मरीज मिला है। वही विगत दिवस 9 मरीज पूर्णत: ठीक हो चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 24758 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 1105 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 1040 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 58 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 38 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

”निकक्षय उत्सव” कार्यक्रम 20 अक्टूबर तक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय क्षय (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम के 2024 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार 20 अक्टूलबर तक ”निकक्षय उत्सव” कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसमें क्षय (टीबी) रोग के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जनसामान्य को क्षय रोग (टीबी) के लक्षणों की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि जिस किसी भी व्यक्ति को 15 दिनों से अधिक की खांसी, शाम के समय बुखार आना, भूख न लगना एवं वजन कम होने जैसे लक्ष्ण हो तो तत्काल वे अपने निकटम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपने बलगम की जाँच कराऐं। रोगियों को डॉक्टर की सलाहनुसार नियमित डॉटस का उपचार कराना चाहिए। उपचाररत मरीज को शासन द्वारा निकक्षय पोषण योजना के तहत पोषण राशि 500 रूपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...