सिवनी । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सिवनी द्वारा 29 मार्च 2021 को जारी हेल्ट बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, वही 8 मरीज स्वस्थ भी हुए है। वर्तमान स्थिति में सिवनी जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 80 है।
वर्तमान स्थिति में कुल 58 कोरोना मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा जाकर निगरानी की जा रही है।
बुलेटिन में अंकित जानकारी के अनुसार 24 घंटों में कुल 118 सैंपल लिये गये है,
जिसमें कोरोना वायरस सैंपल रिपोर्ट 05 मरीजों की पॉजिटिव प्राप्त हुई है, जिसे मिलाकर अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1745 सिवनी जिले में हो चुकी है, वहीं 35 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
संक्रमित होकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8 है, जिसे मिलाकर अब तक 1655 मरीज उपचार उपरांत स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके है।