सिवनी: कोरोना वायरस की 4 व्यक्तियों में पुष्टि, वही 3 हुए स्वस्थ अब 24 एक्टिव केस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर देर रात रिपोर्ट में कुरई में 2, बरघाट विकासखंड के ग्राम डूंगरिया में एक तथा घंसौर में एक मरीज मिला हैं। वहीं 3 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 35910 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1283 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1251 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 24 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 17 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं हैं।
सिवनी में भाई दूज पर्व में रहेगा स्थानीय अवकाश
सिवनी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा सिवनी जिले के लिये सोमवार 16 नवम्बर भाईदूज पर्व को लेकर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कोषालय एवं उपकोषालय एवं बैंक में लागू नहीं होंगे।