सिवनी, मध्य प्रदेश : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में (दिनांक 02 सितम्बर की रात्रि) 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश: होम क्वॉरंटीन प्रभावी बनाने के लिए हर जिले में बनेगा ‘कमांड कंट्रोल रूम’
सिवनी नगरीय क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला, डुंडा सिवनी का 21 वर्षीय पुरुष एवं राजपूत कॉलोनी का 40 वर्षीय पुरुष एवं लखनवाड़ा का 25 वर्षीय पुरुष तथा छपारा के संजय कॉलोनी की 34 एवं 26 तथा 22 वर्षीय क्रमशः 3 महिलाएं, तथा 34 एवं 32 वर्षीय क्रमशः 2 पुरुष एवं एक 8 वर्षीय बालक पॉजिटिव आये हैं।
इसी तरह कुरई के खंडासा का 40 वर्षीय पुरुष, केवलारी के बाजार चौक का 22 वर्षीय पुरुष तथा बरघाट अतरी का 25 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गए हैं। वही विगत दिवस 5 मरीजो को पूरी तरह स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।
जानें टोटल और एक्टिव केस की संख्या
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 11641 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 268 पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। अब तक 204 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं तथा 58 मरीजो का इलाज जारी हैं